Chandigarh Daily 25°C Clear AQI 67 Nifty 22,421.95 -0.88% Sensex 71,909.70 -0.79% Bank Nifty 54,450.75 -0.33% USD-INR 96.30 -0.01% Gold ₹/10g ₹128,869 -0.95% Silver ₹/kg ₹187,052 -1.24% Crude \$ 91.11 -1.90% Jammu & Kashmir 278/10 v Rest of India 237/10 & 306/8 *ISTLive

लुधियाना में पिता ने मासूम बच्चे से करवाई चोरी:बर्गर का ऑर्डर देकर दुकान से उड़ाया बुद्ध का स्टैच्यू CCTV फुटेज सामने आया

लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके में चोरी का एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहां एक पिता ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए अपने ही छोटे बच्चे का इस्तेमाल किया। सलेम टाबरी के पीएनबी (PNB) रोड स्थित एक बर्गर की दुकान पर हुई इस घटना का करीब 2 मिनिट 3 सेकेंड का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी की करतूत साफ नजर आ रही है। ऑर्डर का इंतजार करते हुए रची साजिश जानकारी के मुताबिक आरोपी व्यक्ति अपने छोटे बच्चे के साथ बर्गर की दुकान पर ग्राहक बनकर आया था। उसने बर्गर का ऑर्डर दिया और फिर बच्चे के साथ खड़े होकर इंतजार करने लगा। इसी दौरान उसकी नीयत खराब हुई और उसने दुकान में चोरी की योजना बना ली। सीसीटीवी फुटेज में उसकी यह पूरी हरकत रिकॉर्ड हो गई है। पहले गल्ले पर हाथ साफ करने की कोशिश: फुटेज में नजर आ रहा है कि आरोपी पिता पहले अपने बच्चे को दुकान के गल्ले (कैश काउंटर) में हाथ डालने को कहता है। जब बच्चा ऐसा नहीं कर पाता तो पिता उसे गोद में उठा लेता है और डेकोरेशन के लिए रखा भगवान बुद्ध का स्टैच्यू (शोपीस) उठाकर बच्चे के हाथ में थमा देता है। स्टैच्यू चुराने के बाद वह तुरंत बच्चे को लेकर बाहर निकल जाता है। इसके बाद वह बड़ी चालाकी से वापस आता है अपना ऑर्डर किया हुआ बर्गर लेता है और मौके से फरार हो जाता है। इस वारदात ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अपराध के लिए किस तरह छोटे और मासूम बच्चों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। जी