Chandigarh Daily 32°C Clear AQI 135 Nifty 22,421.95 -0.88% Sensex 71,909.70 -0.79% Bank Nifty 54,450.75 -0.33% USD-INR 96.30 -0.01% Gold ₹/10g ₹128,869 -0.95% Silver ₹/kg ₹187,052 -1.24% Crude \$ 91.11 -1.90% Jammu & Kashmir 278/10 v Rest of India 237/10 & 128/3 *ISTLive

लुधियाना सिविल अस्पताल में युवक से मांगे ₹600:बोला- पत्नी का ऑपरेशन हुआ, इंजेक्शन के पैसे स्टाफ ने रखे: :10 दिन में दूसरा केस

लुधियाना सिविल अस्पताल में स्टाफ पर मरीज से इलाज के बदले पैसे ऐंठने का आरोप लगा है। हमबड़ा निवासी चंदन का कहना है कि एक स्टाफ मेंबर ने बाहर से इंजेक्शन लाने के नाम पर 600 रुपए मांगे और खुद ही पैसे रख लिए। चंदन ने बताया कि उसकी पत्नी का शनिवार को ऑपरेशन हुआ था। लूट यहीं नहीं रुकी। वॉर्ड में एक सफाई कर्मचारी ने बाथरूम वाली पाइप डालने के एवज में 200 रुपए मांगे। इसके अलावा, मरीज का अल्ट्रासाउंड भी बाहर से करवाया गया। चंदन का प्रशासन से सीधा सवाल है कि जब सरकारी अस्पताल में सब कुछ फ्री है तो गरीब मरीजों से इस तरह जेबकटी क्यों की जा रही है। मर्डर केस की धमकी देकर वसूले थे 5000 करीब 10 दिन पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसने स्वास्थ्य विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े कर दिए थे। दशमेश नगर निवासी उदय कुमार की पत्नी स्टोव जलाते समय आग की चपेट में आ गई थीं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। शव देने की प्रक्रिया के दौरान स्टाफ ने उदय को डराना शुरू कर दिया। पत्नी की हत्या के मामले में फंसा देंगे कर्मचारियों ने उससे 5 से 7 हजार रुपए की मांग की और कहा कि पैसे नहीं दिए तो उसे पत्नी की हत्या के मामले में फंसा देंगे। पुलिस और जेल के डर से घबराए उदय ने हामी भर दी। आरोप है कि एक मोटे और गोरे रंग के कर्मचारी ने उससे 5 हजार रुपए लिए। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत एसएमओ को दी थी। SMO का जवाब: पीड़ित से मिलकर करेंगे सख्त कार्रवाई लुधियाना सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अखिल सरीन ने कहा कि ताजा मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। हालांकि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित से मिलकर मामले की पूरी जानकारी ली जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। SMO ने बताया कि उदय कुमार से जुड़े 10 दिन पुराने मामले में भी विभागीय जांच चल रही है।