Chandigarh Daily 16°C Clear AQI 48 Nifty 23,146.15 +0.65% Sensex 74,729.27 +0.56% Bank Nifty 55,844.00 +0.06% USD-INR 94.95 +0.00% Gold ₹/10g ₹128,461 +0.65% Silver ₹/kg ₹175,775 +0.48% Crude \$ 97.49 -1.55% India Women v Zimbabwe WomenISTLive

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के परिवार से मिले मासूम शर्मा:बोले-थ्रेट इश्यू के चलते पहले नहीं आया; पिता ने सिंगर की भूमिका पर उठाए थे सवाल

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस में कई तरह के आरोपों लगने के बाद आखिरकार 9वें दिन शुक्रवार को हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा यूपी के बनतीखेड़ा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने अंकित के पिता सतबीर सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर सांत्वना दी। मासूम शर्मा ने सफाई दी कि थ्रेट इश्यू के चलते पहले नहीं आ पाए। अंकित कभी-कभार उनके घर आता था। ज्यादातर मुलाकात पानीपत या शामली में ही होती थी। स्टूडियो में भी दोनों की बातचीत होती थी। मासूम के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी थे। दरअसल, अंकित के पिता सतबीर सिंह और पत्नी स्वाति ने मासूम पर परिवार से संपर्क नहीं करने के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि मासूम ने न फोन किया और न ही घर आकर शोक जताया। पिता ने सवाल उठाया था कि अगर मासूम की ओर से सब कुछ साफ है तो वह परिवार के दुख में शामिल होने के लिए घर क्यों नहीं पहुंचे। सिंगर के परिवार से मुलाकात के बाद मासूम ने कहीं ये बातें 26 अगस्त को अंकित बालियान का मर्डर हुआ। 2 सितंबर को शोक सभा की, जिसमें हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोग नहीं पहुंचे थे। इससे बालियान के परिवार ने नाराजगी दर्ज कराई थी। बालियान परिवार से मुलाकात के बाद मासूम शर्मा ने मीडिया से बात की। खतरा महसूस करने के सवाल पर बोले-खतरा की तो क्या बात करें, थ्रेट मिलना आम हो रही हैं। धमकी मिलने के सवाल पर बोले-हां मिली थी, थ्रेट मिली हैं। मंत्री ने कहा-मेरे साथ चलना तो सिक्योरिटी इश्यू नहीं रहेगा अंकित बालियान के हरियाणवी इंडस्ट्री में लंबे समय से काम करने के बावजूद उनके निधन पर हरियाणवी कलाकारों के न आने के सवाल पर मासूम शर्मा बोले-और साथी कलाकार भी आए थे। मैं इसलिए नहीं आ पाया कि मुझे कुछ थ्रेट इश्यू थे। मेरी पूर्व मंत्री संजीव बालियान से बात हुई थी और उन्होंने कहा था कि मेरे साथ चल पड़ना तो सुरक्षा के तौर पर थोड़ा ठीक रहेगा। अब जानिये…पिता और पत्नी ने मासूम पर क्या आरोप लगाए थे …………….. अंकित बालियान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… हरियाणवी सिंगर अंकित के हत्यारोपी की धमकी-2 मर्डर और होंगे:VIDEO डालकर लिखा-कोई बचा सकता हो तो बचा ले; 12 दोस्तों ने परिवार को किया सतर्क हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में एक लाख रुपए के इनामी शार्प शूटर सत्यम का वीडियो सामने आया है। इसमें वह धमकी देते हुए सुनाई दे रहा है- आने वाले समय में भाई दो मर्डर होंगे, ठीक है। और कोई उन्हें बचा सकता हो तो बचा लेना भाई। मारेंगे तो मारेंगे भाई, छोड़ेंगे नहीं। (पूरी खबर पढ़ें)