Chandigarh Daily 18°C Clear AQI 55 Nifty 23,960.60 +0.63% Sensex 77,301.40 +0.50% Bank Nifty 55,913.60 +0.67% USD-INR 94.63 -0.11% Gold ₹/10g ₹123,893 +3.35% Silver ₹/kg ₹159,195 +5.17% Crude \$ 88.04 -0.09% Chhattisgarh 284/10 & 254/10 v Hyderabad (India) 13/2 & 280/10 *ISTLive

हिमाचल के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में सतर्कता बरतने की एडवाइजरी; रविवार से कमजोर पड़ेगा मानसून

हिमाचल प्रदेश में आज (शुक्रवार) दिनभर बारिश से राहत जरूरी मिली है, लेकिन रात नौ बजे तक मौसम विभाग (IMD) ने कुछेक भागों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। IMD ने कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिला में कुछेक स्थानों पर बहुत भारी बारिश ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चंबा, सोलन, शिमला, सिरमौर और मंडी में हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है। खासकर ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी वाले जिला में लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। वहीं आज दिन में धर्मशाला में सबसे ज्यादा 25 मिमी, मनाली में 8 मिमी, ऊना में 2 और नाहन में 3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।अन्य स्थानों पर मौसम साफ या हल्के बादल छाए रहे। IMD के मुताबिक- कल (शनिवार को) भी राज्य के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। खासकर कांगड़ा और सिरमौर जिला को यलो अलर्ट दिया गया है। अन्य किसी भी जिला में चेतावनी नहीं है। राज्य में रविवार से मानसून कमजोर पड़ेगा। इसके बाद 10 सितंबर तक ज्यादातर भागों में मौसम साफ या आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 111 घर पूरी तहह जमींदोज इस मानसून सीजन (एक जून से तीन सितंबर तक) में बारिश से 1,235 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति नष्ट हो चुकी है। इसमें अकेले लोक निर्माण विभाग (PWD) की 946 करोड़ रुपए की संपत्ति तबाह हुई है। प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइड से 111 घर पूरी तरह जमींदोज हो गए, जबकि 472 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। 266 लोगों की मौत इस दौरान 266 लोगों की मौत भी हुई है। इनमें 158 मौतें सड़क हादसों, 18 लैंडस्लाइड, 13 पानी में डूबने और एक मौत फ्लैश फ्लड के कारण हुई है। अन्य मौतें अलग-अलग कारणों से हुई हैं। सामान्य से 8% कम बारिश हिमाचल में इस बार मानसून सीजन में सामान्य से कम बारिश हुई है। 1 जून से 3 सितंबर तक सामान्य बारिश 630.2 मिलीमीटर होती है, जबकि इस बार 578.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यानी प्रदेश में इस अवधि के दौरान सामान्य से 8 फीसदी कम बारिश हुई है।