Chandigarh Daily 28°C Clear AQI 75 Nifty 22,600.00 -0.39% Sensex 73,123.83 -0.17% Bank Nifty 54,287.35 -1.16% USD-INR 94.94 +0.14% Gold ₹/10g ₹122,337 -1.29% Silver ₹/kg ₹164,673 -1.92% Crude \$ 103.27 +3.82% India Women v Zimbabwe WomenISTLive

हिमाचल भवन-सदन दिल्ली-चंडीगढ़ व शिमला में ₹3000 में मिलेगा कमरा:हिमअतिथि पोर्टल से ऑनलाइन करनी होगी बुकिंग; ठहरने से 3 दिन पहले खुलेगा पोर्टल

हिमाचल सरकार ने दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला स्थित अपने चुनिंदा सरकारी अतिथि गृहों के कमरों को आम लोगों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से उपलब्ध कराने का फैसला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंगलवार देर शाम इस संबंध में नोटिफिकेशन कर दी है। इसके मुताबिक- प्रति कमरा 3000 रुपए एक (सभी टैक्स सहित) किराया तय किया है। हिमाचल भवन नई दिल्ली, हिमाचल सदन नई दिल्ली, हिमाचल भवन चंडीगढ़ और विली पार्क सर्किट हाउस शिमला के कुल चुनिंदा कमरों को ऑनलाइन बुकिंग के लिए खोला गया है। इन कमरों की बुकिंग himatithi.nic.in पोर्टल के माध्यम से की जा सकेगी। हिमाचल सरकार का आधिकारिक HimAtithi पोर्टल इन सरकारी आवासों के लिए ऑनलाइन आरक्षण सुविधा उपलब्ध कराता है। ठहरने से 3 दिन पहले खुलेगी बुकिंग नई व्यवस्था के तहत ऑनलाइन बुकिंग का विंडो ठहरने की निर्धारित तारीख से तीन दिन पहले खुलेगा। उपलब्ध कमरों की बुकिंग अग्रिम रूप से पूरी राशि जमा होने के बाद ही कन्फर्म होगी। भुगतान नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्यूआर कोड अथवा डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकेगा। सरकार ने बुकिंग कन्फर्म करने का समय भी तय किया है। अधिसूचना के अनुसार 30 प्रतिशत कमरों की बुकिंग दोपहर 12 बजे, जबकि शेष कमरों की बुकिंग हर कार्य दिवस शाम 5 बजे कन्फर्म की जाएगी। कैंसिलेशन पर कटेगा किराया बुकिंग रद्द करने को लेकर भी सरकार ने शर्तें तय की हैं। चेक-इन के समय यानी ठहरने वाले दिन दोपहर 12 बजे से 24 घंटे पहले बुकिंग रद्द करने पर अग्रिम किराए का 10 प्रतिशत काटा जाएगा। वहीं चेक-इन के 24 घंटे के भीतर बुकिंग कैंसिल करने पर कमरे का पूरा किराया जब्त हो जाएगा। हालांकि सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बुकिंग रद्द किए जाने पर पूरी राशि आवेदक को वापस की जाएगी। गौरतलब है कि अप्रैल में इन सरकारी आवासों के कमरे आम लोगों के लिए खोलने और किराया बढ़ाने के फैसले को लेकर विवाद हुआ था। बाद में सरकार ने उस व्यवस्था को वापस ले लिया था। अब नई अधिसूचना के जरिए चुनिंदा कमरों के लिए ऑनलाइन बुकिंग और 3000 रुपए प्रति रात की नई व्यवस्था लागू की गई है।