Chandigarh Daily 26°C Clear AQI 77 Nifty 22,555.75 +0.60% Sensex 72,382.47 +0.66% Bank Nifty 54,714.10 +0.48% USD-INR 96.28 -0.02% Gold ₹/10g ₹128,618 -0.18% Silver ₹/kg ₹189,650 +1.41% Crude \$ 90.26 -0.93% India Under-19s 38/2 * v Australia Under-19s 174/10 ISTLive

हिमाचल में 3 दिन होगी बारिश:3॰C तक गिरेगा तापमान, 18 से कमजोर पड़ेगा मानसून, बाढ़-बरसात से 1683 करोड़ की संपत्ति तबाह

हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राहत की बात यह है कि किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश के चलते अगले 72 घंटे में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। मौसम विज्ञानी संदीप शर्मा ने बताया कि 18 सितंबर से प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ना शुरू हो जाएगा, लेकिन अभी इसके वापसी के कोई संकेत नहीं हैं। प्रदेश में मानसून की वापसी 25 सितंबर के आसपास होती है। 18 सितंबर के बाद ज्यादातर भागों में मौसम साफ रहने या आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। इस मानसून सीजन में 1 जून से 14 सितंबर तक प्रदेश में सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में प्रदेश में सामान्य बारिश 682.4 मिमी रहती है, जबकि इस बार 605.9 मिमी बारिश हुई है। किन्नौर, कुल्लू, शिमला और सिरमौर को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। 1683 करोड़ की संपत्ति तबाह
मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से सरकारी और निजी संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। अब तक करीब 1,683 करोड़ रुपए की संपत्ति तबाह हो चुकी है। इस दौरान 129 घर पूरी तरह जमींदोज हुए, जबकि 502 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में 303 लोगों की मौत
मानसून सीजन में विभिन्न हादसों में अब तक 303 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 180 मौतें सड़क हादसों में हुई हैं। इसके अलावा 18 लोगों की जान भूस्खलन, 17 की पानी में डूबने और एक व्यक्ति की फ्लैश फ्लड में गई है।