हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन मानसून कमजोर रहने का पूर्वानुमान है। आज और कल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिलेगी। अगले 48 घंटे के दौरान अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है, जबकि निचले और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार- 11 और 12 सितंबर को भी मानसून कमजोर रहेगा। इसके चलते अगले चार दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने की संभावना है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान पहले ही सामान्य से अधिक चल रहा है। इससे राज्य के नौ शहरों का पारा 30 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। केलांग का पारा सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा केलांग में तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया और पारा 25.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मंडी में तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा 32.8 डिग्री, भुंतर में 3.1 डिग्री अधिक 32.8 डिग्री, कल्पा में 3.1 डिग्री ज्यादा 23.8 डिग्री और मनाली में 2.2 डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 13 सितंबर से फिर बारिश का दौर मौसम विभाग ने 13 सितंबर से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने का पूर्वानुमान जताया है। खासकर 14 सितंबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मानसून में 10% कम बारिश हिमाचल में इस मानसून सीजन अब तक सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश हुई है। चंबा में सामान्य से 4%, हमीरपुर में 32%, कांगड़ा में 5%, लाहौल-स्पीति में 61%, मंडी में 17%, सोलन में 13% और ऊना में 3% कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं बिलासपुर में सामान्य से 9%, किन्नौर में 3%, कुल्लू में 9% और शिमला में 13% अधिक बारिश हुई है।
हिमाचल में 4 दिन साफ रहेगा मौसम:3॰C तक चढ़ेगा पारा, 13 सितंबर से बारिश की संभालना, मानसून सीजन में सामान्य से 10% कम वर्षा
Editorial Attribution: Originally reported by हिमाचल | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.