Chandigarh Daily 23°C Clear AQI 67 Nifty 22,421.95 -0.88% Sensex 71,909.70 -0.79% Bank Nifty 54,450.75 -0.33% USD-INR 96.30 -0.01% Gold ₹/10g ₹128,869 -0.95% Silver ₹/kg ₹187,052 -1.24% Crude \$ 91.11 -1.90% Jammu & Kashmir 89/3 & 278/10 * v Rest of India 237/10 & 319/10 ISTLive

‘₹40 लाख मांगने पर BJP नेता के भतीजे का मर्डर’:परिजन बोले- बचपन के दोस्त को उधार दिए थे; आरोपी की गर्लफ्रेंड पर भी शक

रेवाड़ी में हुई BJP नेता के भतीजे की हत्या में परिवार ने कई बड़े खुलासे किए हैं। मृतक जितेंद्र यादव (40) के बचपन के दोस्त प्रवीण ने उससे 40 लाख रुपए उधार लिए थे। परिवार का कहना है कि जितेंद्र उससे पैसे वापस मांगता रहता था। कुछ दिनों पहले ही प्रवीण मध्य प्रदेश में अपनी साइट से वापस लौटा तो जितेंद्र ने फिर पैसों की डिमांड की। इसके बाद ही प्रवीण ने उसकी हत्या की प्लानिंग शुरू कर दी। सोमवार को प्रवीण ने अपने साथियों संग मिलकर सिर में रॉड मारकर उसका मर्डर कर दिया। वहीं, परिवार ने प्रवीण की गर्लफ्रेंड पर भी इसमें इनवॉल्व होने का शक जताया है। हालांकि फिल्हाल पुलिस परिवार की इस थ्योरी की पुष्टि नहीं कर रही है। मृतक के चाचा उत्तम सिंह BJP के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, आरोपी प्रवीण उसके बचपन का दोस्त है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही हत्या की वजह साफ हो पाएगी। पिता की मौत के बाद विदेश से लौटा जितेंद्र रेवाड़ी के कमालपुर गांव निवासी प्रवीण और मृतक जितेंद्र ने बचपन में कई साल साथ ही रहे। जितेंद्र करीब पांच साल तक विदेश में भी रहे। पिता के निधन के बाद गांव लौटने पर फिर प्रवीण के साथ उठना-बैठना फिर शुरू हो गया। हालांकि कई बार जितेंद्र उसे पैसों के लिए टोकते रहते थे। मारने के लिए थार में बैठाकर ले गया आरोपी प्रवीण अपनी काली थार में जितेंद्र को साथियों के साथ भाड़ा वास रोड पर लेकर गया था। ये कार भी प्रवीण के नाम ही रजिस्टर है। परिजनों को जितेंद्र की बाइक गांव के पास ही नहर के पास मिली है। आशंका है कि जितेंद्र को मारने के लिए ही वह नहर के पास से उसे गाड़ी में बैठाकर ले गया। HPCL प्लांट के पास थार से उतरकर जितेंद्र पेशाब करने के लिए गाड़ी से उतर गए। इसके बाद कुछ ही सेकेंड बाद प्रवीण ने गाड़ी से रॉड निकालकर पीछे से जितेंद्र के सिर पर वार कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अब पढ़िए, चाचा ने क्या आरोप लगाए जितेंद्र के चाचा एवं भाजपा नेता उत्तम सिंह ने बताया कि विदेश से लौटने के बाद जितेंद्र ने गांव में ही डेरी खोल ली थी। जबकि प्रवीण कंट्रक्शन का काम करता है। अपनी साइट से लौटकर अक्सर वह जितेंद्र के पास आता था। जितेंद्र ने एक भी प्लाट बेचा था। जिसके बाद प्रवीण को 25 लाख रुपए उधार दिए थे। उत्तम सिंह के अनुसार, अब जितेंद्र अपना डेरी का कारोबार बढ़ाना चाहता था, जिसके बाद से ही पैसे वापस मांग रहा था। अभी प्रवीण का काम मध्य प्रदेश के रतलाम में चल रहा है। पिछले हफ्ते ही वहां से लौटा था। यहां आने के बाद उसने अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट की थी। जिसमें उसे 16 टांके आए थे। अभी उसकी पत्नी भी मायके में ही रह रही है। शक के दायरे में आरोपी की गर्लफ्रेंड परिवार अब जितेंद्र की गर्लफ्रेंड पर इस प्लानिंग में शामिल होने का शक जता रहा है। गर्लफ्रेंड पड़ोस के गांव में ही किराए के कमरे में रहती है। उसके पति पहले प्रवीण के पास ही काम करते थे। प्रवीण का उसके घर आना जाना रहता था। इसके बाद ही महिला उसके संपर्क में आ गई। पति को छोड़कर अब अकेले ही रहती है। SHO बोले- शिकायत में पैसों का जिक्र नहीं मॉडल टाउन थाना SHO मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के चाचा उत्तम सिंह की शिकायत पर 2 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। परिवार ने शिकायत में पैसों के लेनदेन का जिक्र नहीं किया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच के बाद ही हत्या के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। —————- यह खबर भी पढ़ें… रेवाड़ी में BJP नेता के भतीजे का मर्डर,VIDEO:ब्लैक थार से उतरकर टॉयलेट करने लगा, दोस्त ने कूदकर सिर में 4 बार रॉड मारी हरियाणा के रेवाड़ी में BJP नेता के भतीजे की हत्या कर दी गई। घटना CCTV में कैद हो गई। इसमें दिख रहा है कि सुनसान सड़क पर ब्लैक थार से उतरकर युवक टॉयलेट करने लगता है। तभी उसका एक साथी दोनों हाथों से जोर लगाकर उसके सिर पर रॉड से वार करता है। (पूरी खबर पढ़ें)