Chandigarh Daily 27°C Clear AQI 87 Nifty 22,583.50 +0.72% Sensex 72,321.43 +0.57% Bank Nifty 55,053.80 +1.11% USD-INR 96.24 -0.06% Gold ₹/10g ₹129,074 +0.22% Silver ₹/kg ₹190,370 +1.84% Crude \$ 89.91 -1.32% India Under-19s v Australia Under-19s 6 *ISTLive

24 घंटे बाद कब्र खोदकर निकाला युवती का शव:2 दिन गायब रहने के बाद हांसी लौटी थी, संदिग्ध मौत; पोस्टमॉर्टम से खुलेगा राज

हरियाणा के हांसी जिले के एक गांव में करीब 20 साल की युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने उसका शव दफना दिया था। मौत को लेकर शिकायत मिलने के बाद सोमवार शाम को पुलिस ने करीब 24 घंटे बाद कब्र से शव बाहर निकलवाया। नारनौंद थाना पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आज मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण पता चलेगा। जानकारी के मुताबिक, युवती 9 सितंबर को घर से कहीं चली गई थी। वह 11 सितंबर को वापस घर लौटी थी। इसके बाद रविवार को उसकी मौत हो गई। युवती की मौत के बाद गांव में कई तरह की बातें होने लगीं। इसी दौरान किसी ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकलवाया शिकायत में मौत को संदिग्ध बताते हुए शव दफन करने की जानकारी दी गई थी। सोमवार को नारनौंद थाना पुलिस गांव पहुंची। हांसी के नायब तहसीलदार खुर्शीद अहमद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। उनकी मौजूदगी में सोमवार शाम कब्रिस्तान में कब्र खोदकर युवती का शव बाहर निकाला गया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से जरूरी सबूत भी जुटाए। किसी भी खराब हालात से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात था। पोस्टमार्टम से सही कारण पता चलेगा ड्यूटी मजिस्ट्रेट खुर्शीद अहमद ने बताया कि युवती की संदिग्ध मौत के बाद उन्हें मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किया गया था। शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चलेगा। नारनौंद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। पुलिस इसकी गहराई से जांच कर रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।