हरियाणा सरकार ने 48 घंटे के अंदर फिर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। 9 IPS-HCS अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। करनाल SP नरेंद्र बिजारणिया को अब इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) में कमांडेंट लगाया गया है। वहीं, IPS मेधा भूषण को SP पानीपत और IPS दीप्ति गर्ग को SP पलवल लगाया गया है। दोनों के 3 सितंबर को जारी पिछली पोस्टिंग के आदेश रद्द कर दिए गए हैं। 3 सितंबर के ट्रांसफर आदेश में बिजारणिया को STF में SP लगाने के आदेश जारी हुए थे। इनके साथ ही नए आदेशों में IPS लोकेंद्र सिंह को क्राइम ब्रांच का एसपी लगाया गया है। वहीं, आईपीएस सुरेंद्र सिंह भोरिया को हरियाणा पुलिस एकेडमी का कमांडेंट बनाया गया है। रोड़ समाज ने की थी बिजारणिया के ट्रांसफर की मांग करनाल में बीरू वाल्मीकि मर्डर केस के बाद हुए डबल एनकाउंटर में हर्ष और बीरबल नाम के युवकों को ढेर कर दिया गया था। हर्ष रोड़ समाज का था। रोड़ समाज एनकाउंटर को फेक बताते हुए लगातार एसपी नरेंद्र बिजारणिया के तबादले की मांग कर रहा था। 3 सितंबर को ट्रांसफर पोस्टिंग के आदेश में उन्हें एसटीएफ भेजा गया था। इसके 48 घंटे के बाद ही नए आदेशों के बाद उन्हें अब आईआरबी भेज दिया गया। दीप्ति गर्ग को पलवल भेजा गया पानीपत की SP बनाई गईं दीप्ति गर्ग को नए ट्रांसफर आदेश में पलवल का एसपी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे झज्जर की एसपी थी। वहीं, मेघा भूषण को पानीपत का नया SP लगाया गया है। पुलिस सूत्रों की माने तो दीप्ति गर्ग पानीपत की मूल निवासी हैं। गृह जिले में तैनाती और प्रशासनिक नियमों के चलते उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया था। इसके बाद सरकार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए नए ट्रांसफर आदेश जारी किए।
48 घंटे में हरियाणा पुलिस विभाग में फिर ट्रांसफर:नरेंद्र बिजारणिया को STF से हटाकर रिजर्व बटालियन भेजा; पानीपत-पलवल SP का भी तबादला