Chandigarh Daily 28°C Clear AQI 96 Nifty 23,140.50 +0.34% Sensex 73,895.74 +0.43% Bank Nifty 55,580.40 +0.26% USD-INR 95.81 -0.14% Gold ₹/10g ₹133,774 +1.04% Silver ₹/kg ₹201,260 +2.08% Crude \$ 92.82 -1.89% India A 199/10 & 334/10 v Australia A 171/10 & 200/10 *ISTLive

हिमाचल में नदी में फंसे दो व्यक्ति:एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू, सेना-NDRF भी पहुंची, आज 3 जिलों में बारिश की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन में रुण नदी के तेज बहाव में दो व्यक्ति फंस गए। दोनों को मंगलवार रात करीब 10 बजे एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू किया गया। इससे पहले NDRF, सेना और स्थानीय लोगों ने भी दोनों को रेस्क्यू करने की कोशिश की, लेकिन नदी के बीचोबीच फंसे होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद CM सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर बुलाया गया। इसकी मदद से दोनों व्यक्तियों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी पूरी रात भारी बारिश हुई। इससे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। प्रदेश में जगह-जगह लैंडस्लाइड होने से 150 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। हिमाचल के 3 जिलों में आज अलर्ट मौसम विभाग ने आज कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कल यानी गुरुवार को कांगड़ा व सिरमौर, में बारिश की चेतावनी है। शुक्रवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा। इसके बाद 7 सितंबर तक प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मानसून की बारिश से 1202 करोड़ की संपत्ति नष्ट प्रदेश में मानसून की बारिश से अब तक 1,202 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान हो चुका चुका है। इसमें अकेले लोक निर्माण विभाग को करीब 914 करोड़ रुपए का नुकसान आंका गया है। इस दौरान लैंडस्लाइड में 18 लोगों की मौत हुई है, जबकि फ्लैश फ्लड में एक और पानी में डूबने से 13 लोगों की जान गई है। सीजन में सामान्य से 10% कम बारिश हिमाचल में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। कई जिलों में बारिश सामान्य से कम रही है। हमीरपुर में सामान्य से 34% कम, कांगड़ा में 5%, किन्नौर में 8%, लाहौल-स्पीति में 59%, मंडी में 17%, सोलन में 13% और ऊना में सामान्य से 2% कम बारिश हुई। वहीं, बिलासपुर में 2% ज्यादा, कुल्लू में 14%, शिमला में 14% और सिरमौर में 3% अधिक बारिश दर्ज की गई है। चंबा में बारिश सामान्य के आसपास रही है।