हरियाणा के कैथल में बाबा लदाना गांव स्थित बाबा राजपुरी डेरे में एक साधु की हत्या कर दी गई। डेरे में बने विश्राम गृह में उनका शव पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान मिले और बाल भी उखाड़े हुए थे। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अनुयायी मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। सदर थाना पुलिस ने मुख्य महंत दूजपुरी समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया। जांच में सामने आया कि साधु शिव शंकर पुरी मुख्य महंत दूजपुरी उर्फ धर्मेंद्र के कमरे में गया और सिगरेट उठाने लगा। इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद महंत और उसके साथियों ने साधु शिव शंकर पुरी को बांधकर लाठियों से पीटा। इससे उसकी मौत हो गई। करीब 400 साल पुराने बाबा राजपुरी डेरे का इतिहास भी खास है। आध्यात्मिक गुरु रामकृष्ण परमहंस के गुरु तोतापुरी इसी डेरे के सातवें महंत थे। रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद के गुरु थे। कैसे हुई साधु की हत्या और पुलिस को क्या मिला… बाबा राजपुरी और उनके डेरे का इतिहास…
हरियाणा-रामकृष्ण परमहंस के गुरु के डेरे में मर्डर:कमरे में जाने पर महंत ने जंजीरों से बांधा, बाल उखाड़े; अनुयायियों का हंगामा