Chandigarh Daily 26°C Drizzle AQI 72 Nifty 23,873.45 -0.17% Sensex 76,152.86 -0.55% Bank Nifty 57,380.60 +0.37% USD-INR 94.48 -0.51% Gold ₹/10g ₹137,341 +2.42% Silver ₹/kg ₹204,997 +3.10% Crude \$ 91.52 +0.56% Hong Kong Women 56/10 * v India Women 193/5 ISTLive

लुधियाना में 12वीं के छात्र पर चाकू से हमला:पैदल जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने घेरा; लहूलुहान कर मोबाइल और ₹10 हजार लूटे

लुधियाना में ग्यासपुरा के महादेव नगर इलाके में आज देर शाम पैदल जा रहे 12वीं कक्षा के छात्र को नशेड़ियों ने सरेराह रोक लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने छात्र पर चाकू से हमला कर दिया और खून से लथपथ हालत में उसका मोबाइल और 10 हजार नकद लूटकर फरार हो गए। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित गोपी ने बताया कि वह अपनी 12वीं की पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए कंगनवाल इलाके की एक फैक्ट्री में पैकिंग का पार्ट-टाइम काम करता है। शाम को कम से छूटी कार वह पैदल ही अपने घर जा रहा था। ग्यासपुरा से करीब 3 किलोमीटर अंदर महादेव नगर के पास पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। गोपी के मुताबिक उनकी शक्ल-सूरत से साफ लग रहा था कि वे नशेड़ी हैं। उन्होंने गोपी को साइड में बुलाया। इलाके में अक्सर होने वाली ऐसी वारदातों के कारण गोपी समझ गया कि कुछ गलत होने वाला है और वह उनसे बचकर दूर जाने लगा। सीधे छाती पर मारा चाकू, खून से लथपथ हुआ छात्र गोपी के दूर जाते ही बाइक के पीछे बैठा लुटेरा उतरा और उसे जबरन साइड में ले गया। इससे पहले कि गोपी कुछ समझ पाता लुटेरे ने एक काले रंग का बड़ा चाकू (छुरा) निकाला और सीधे उसकी छाती के पास वार कर दिया। चाकू लगते ही गोपी बुरी तरह लहूलुहान हो गया और खून बहने लगा। गोपी ने बताया कि अचानक हुए इस हमले और तेज खून बहने के कारण वह इतना घबरा गया कि उसके मुंह से आवाज तक नहीं निकली। तड़पते हुए छात्र की जेब से निकाले पैसे और हो गए फरार घायल अवस्था में तड़पते हुए गोपी का फायदा उठाकर एक लुटेरे ने उसकी जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया जबकि दूसरे ने उसकी जेब में रखे 10 हजार रुपए निकाल लिए। गोपी ने यह पैसे अपनी मेहनत से कमाए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपनी बाइक स्टार्ट कर मौके से फरार हो गए। चूँकि गोपी पैदल था इसलिए लुटेरों ने उसे आसानी से अपना शिकार बना लिया। अब CCTV के भरोसे पुलिस जांच अस्पताल में डॉक्टरों ने गोपी का इलाज कर उसके घाव पर 3 टांके लगाए हैं। गनीमत रही कि घाव ज्यादा गहरा नहीं था और डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। गोपी ने बताया कि इस इलाके में ऐसी लूटपाट की घटनाएं आम हो गई हैं।
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गोपी कंगनवाल थाने जाकर इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवाएगा।