Chandigarh Daily 17°C Clear AQI 54 Nifty 22,811.35 -0.34% Sensex 73,709.69 -0.19% Bank Nifty 54,976.90 -0.92% USD-INR 94.45 -0.34% Gold ₹/10g ₹126,023 +0.00% Silver ₹/kg ₹175,654 +0.23% Crude \$ 98.01 +0.89% India Women v Zimbabwe WomenISTLive

मोहाली में मामा का सिर धड़ से अलग किया:शराब पीने के दौरान कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार किया, कुछ दिन पहले हुआ था झगड़ा

मोहाली में भांजे ने कुल्हाड़ी से मामा का मर्डर कर दिया। शराब पीने के दौरान भांजे ने मामा की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे सिर धड़ से अलग गया। कमरे में खून बिखरा मिला। दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान कमेर राय निवासी जौला कलां और आरोपी की पहचान रामजी राय के रूप में हुई है। वह बिहार के सीतामढ़ी जिले के बलीहारपुर गांव का रहने वाला है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… कुछ दिन पहले दोनों में झगड़ा हुआ था: पुलिस के मुताबिक, जौला कलां में राधा स्वामी भवन के सामने जसवंत सिंह की मोटर के कमरे में कुछ मजदूर रहते हैं। कमेसर राय भी यहां रहकर मजदूरी करता था। उसका भांजा रामजी राय भी इसी इलाके में मजदूरी करता था। दोनों के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। कुल्हाड़ी से मामा की गर्दन पर वार किया: पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर की रात कुछ लोग एकत्र होकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान कमेसर और रामजी के बीच पुरानी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर रामजी ने कुल्हाड़ी उठाकर कमेसर की गर्दन पर वार कर दिया। इससे कमेसर की मौके पर ही मौत हो गई।