Chandigarh Daily 32°C Clear AQI 127 Nifty 23,140.50 +0.34% Sensex 73,895.74 +0.43% Bank Nifty 55,580.40 +0.26% USD-INR 95.82 -0.13% Gold ₹/10g ₹133,122 +0.54% Silver ₹/kg ₹199,631 +1.25% Crude \$ 92.41 -2.33% ISTLive

मोहाली में महिला के मर्डर की कहानी:बिना तलाक दूसरी शादी की, पहला पति उसके भाई को लेकर पहुंचा, बोला-साथ चल, मना करने पर मार डाला

मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को हुए पूनम हत्याकांड में खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि पूनम ने करीब चार साल पहले एक व्यक्ति से दूसरी शादी की थी और दोनों साथ रह रहे थे। हालांकि, उसका पहला पति से तलाक नहीं हुआ था और वह चाहता था कि पूनम उसके साथ ही रहे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार को पहला पति अपने साले को लेकर पूनम को ले जाने के लिए उसके घर पहुंचा। इसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। जब पूनम का दूसरा पति बीच-बचाव करने आया तो आरोपी पहला पति उससे उलझ गया। आरोप है कि उसने दूसरे पति को थप्पड़ मारा और उसके साथ मारपीट की। जब पूनम उसे बचाने आई, तो पहले पति ने बैग से चाकू निकाला और पूनम की छाती के बाईं तरफ घोंप दिया। उसने एक के बाद एक करके करीब 4 वार किए, जिससे पूनम की मौके पर ही मौत हो गई…पढ़िए पूरी रिपोर्ट… अब विस्तार से जानिए मर्डर कर कहानी…
************* ये खबर भी पढ़ें: मोहाली में चाकू मारकर महिला की हत्या:घर में फर्श पर खून से लथपथ लाश मिली, पति पर भी हमले की कोशिश मोहाली में घर में महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला। उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। हमलावर ने उसके पति पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह बच गया। (पढ़ें पूरी खबर)