हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शूटर सत्यम कादियान के नाम से कई फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं। इन अकाउंट्स पर सत्यम के वीडियो पर बदमाशी वाले गाने लगाए गए हैं। कई वीडियो में अंकित बालियान के परिवार को धमकी देने की बातें भी कही गई हैं। रविवार दोपहर कादियान-4 सत्यम के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाले गए एक वीडियो में लिखा गया है- ‘वापसी होगी, फिर उसी अंदाज में। वेट एंड वॉच।’ वीडियो में पीछे से आवाज आती है- ‘हमने ही की है तेरी जान लेने की कोशिश।’ इसके बाद हरियाणवी सिंगर अमित सैनी रोहतकिया का गाना ‘बैरक नंबर 302 जेल के भीतर, 302 में मानस (आदमी) 420 देखिए’ बजता है। दावा किया जा रहा है कि सत्यम कादियान के नाम से अब तक 20 से ज्यादा इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए जा चुके हैं। पुलिस ने इन अकाउंट्स को हटवाना भी शुरू कर दिया है। पुलिस ने परिवार को 4 पुलिसकर्मी दिए शामली के SP नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि धमकियों को गंभीरता से लेते हुए बालियान परिवार की सुरक्षा में 4 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस की तकनीकी टीम 20 से ज्यादा इंस्टाग्राम, स्रैपचैट और अन्य सोशल मीडिया खातों की जांच कर रही है, जो सत्यम कादियान, आर्यन संधू और गोगी गैंग के नाम से चलाए जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या ये पोस्ट सचमुच फरार शूटर सत्यम द्वारा की जा रही हैं या फिर कोई और उसकी पहचान का इस्तेमाल करके परिवार को डराने और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। सत्यम-आर्यन पर एक-एक लाख का इनाम 26 अगस्त को हुए अंकित बालियान हत्याकांड में सोनीपत के रहने वाले सुमित और मोहित तथा करनाल के रहने वाले सत्यम कादियान और आर्यन संधु के नाम सामने आए थे। 31 अगस्त को शामली पुलिस के साथ मुठभेड़ में सुमित और मोहित मारे गए थे। वहीं, सत्यम और आर्यन अभी फरार हैं। पुलिस ने दोनों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को पुलिस ने दिल्ली, पंजाब के बठिंडा और हरियाणा के करनाल समेत कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस अब तक नौ लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें से तीन संदिग्धों से फिलहाल पूछताछ जारी है। SP नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही आरोपियों पर शिकंजा कसा जाएगा। गाने को लेकर अंकित बालियान की हत्या की चर्चा जितेंद्र गोगी और टिल्लू ताजपुरिया के गैंग के बीच लंबे समय से दुश्मनी थी। 2021 में रोहिणी कोर्ट में गोगी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ गाना सामने आया, जिसमें अंकित बालियान ने एक्टिंग की थी। गोगी गैंग को शक था कि गाने के बोल उनके सरगना गोगी की कोर्ट में हुई हत्या का मजाक उड़ाते हैं और यह टिल्लू गैंग के समर्थन में बनाया गया है। गैंग को अंकित के टिल्लू गैंग से जुड़े होने का भी शक था। हालांकि पुलिस के मुताबिक अंकित सिर्फ गाने के वीडियो में नजर आया था और गाने के बोल या संगीत बनाने में उसकी भूमिका नहीं थी। अंकित की हत्या के बाद गोगी गैंग की एक पोस्ट भी आई थी। पुलिस इसी नाराजगी को अंकित की हत्या के पीछे की एक अहम वजह मानकर जांच कर रही है। ———————————— ये खबरें भी पढ़ें :- सिंगर अंकित हत्याकांड के फरार शूटर्स की कहानी:सत्यम की फैमिली अरबपति-150 एकड़ जमीन, आर्यन 10वीं पास हरियाणवी सिंगर के शूटर 3 महीने पहले मिले:हत्या के VIDEO में सुमित को बहन ने पहचाना; जाते हुए कहा था- पापा, मैं मजबूर हूं हरियाणवी सिंगर हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर:20 से ज्यादा गोलियां चलीं; अंकित बालियान के पिता बोले- आधा इंसाफ मिला, आधा बाकी
हरियाणवी सिंगर बालियान के शूटर का नया VIDEO:लिखा- वापसी होगी, फिर उसी अंदाज में; पुलिस ने परिवार की सुरक्षा बढ़ाई
📰 Editorial Attribution: Originally reported by हरियाणा | दैनिक भास्कर ↗. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.