Chandigarh Daily 25°C Clear AQI 63 Nifty 23,398.10 -0.34% Sensex 74,781.76 -0.16% Bank Nifty 56,606.55 +0.24% USD-INR 95.54 +0.10% Gold ₹/10g ₹134,791 -0.43% Silver ₹/kg ₹199,014 -0.21% Crude \$ 100.46 -1.97% ISTLive

पठानकोट में पिल्लों को लाठी से पीटा, VIDEO:जान निकलने तक मारता रहा शख्स, लोग भड़के; कांग्रेस-शिवसेना ने की कार्रवाई की मांग

पठानकोट में आवारा पिल्लों को लाठी-छड़ों से पीट-पीटकर मार डालने की घटना सामने आई है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति हाथ में लाठी लेकर बेजुबान पिल्लों पर अंधाधुंध वार करता हुआ दिखाई दे रहा है। आरोपी ने पिल्लों पर तब तक लाठियां बरसाईं, जब तक कि उन्होंने दम नहीं तोड़ दिया। इस हमले में 2 पिल्लों की मौके पर ही मौत हो गई। कांग्रेस और शिवसेना दोनों दलों के प्रमुख नेताओं ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की तुरंत पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। नेताओं की कड़ी प्रतिक्रिया, पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता एवं कांग्रेस एससी सेल की नेशनल को-ऑर्डिनेटर टीना चौधरी ने वायरल वीडियो पर कहा कि CCTV वीडियो में जिस तरह व्यक्ति बेजुबान जानवरों पर लाठियां बरसा रहा है, उसे देखकर लगता है कि इंसानियत खत्म हो चुकी है। बेजुबानों पर ऐसा जुल्म करना बहुत बड़ा पाप है। ऐसे क्रूर लोग समाज में रहने के काबिल नहीं हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और पठानकोट पुलिस से मांग की है कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर उस पर कठोरतम कानूनी धाराएं लगाई जाएं, ताकि भविष्य में कोई ऐसी वारदात करने से पहले सोचे। शिवसेना नेता योगराज शर्मा की प्रतिक्रिया शिवसेना यूबीटी के प्रदेश अध्यक्ष योगराज शर्मा ने इस घटना पर पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पठानकोट में बेजुबान जानवरों को पीट-पीटकर मार डाला गया और पुलिस प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है। बेजुबान जानवर अपनी तकलीफ बयां नहीं कर सकते, इसलिए पुलिस को खुद संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेजुबानों पर बर्बरता करने वाले के खिलाफ कानून के तहत पर्चा दर्ज होना चाहिए। शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने आरोपी को तुरंत सलाखों के पीछे नहीं भेजा तो शिवसेना सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेगी।

Editorial Attribution: Originally reported by पंजाब | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.