Chandigarh Daily 34°C Clear AQI 112 Nifty 23,438.45 +0.03% Sensex 74,768.60 +0.01% Bank Nifty 56,439.30 +0.26% USD-INR 95.23 +0.11% Gold ₹/10g ₹136,608 +0.02% Silver ₹/kg ₹209,074 -0.53% Crude \$ 95.44 -0.64% Bangladesh Women v India WomenISTLive

पंजाब कांग्रेस का जालंधर में धरना:हलद्वानी में मंच शुद्धिकरण पर भड़के, चन्नी-परगट ने BJP को घेरा; रोष-मार्च भी निकालेंगे

हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद मंच शुद्धिकरण के विरोध में पंजाब कांग्रेस ने आज जालंधर में भाजपा के खिलाफ धरना दिया। कांग्रेस नेतृत्व ने देशभगत यादगार हॉल में भाजपा पर जातिवाद की राजनीति करने के आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह केवल एक पार्टी अध्यक्ष का अपमान नहीं है, बल्कि देश के संविधान की आत्मा, समानता के अधिकार और पूरी सामाजिक मानसिकता पर सीधा हमला है। कैंट विधायक परगट सिंह सहित जालंधर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने पूरी घटना को संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 17 का उल्लंघन बताया। इनके तहत देश के हर नागरिक को समानता का अधिकार दिया गया है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि आजादी के 75 साल बाद भी भाजपा महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक बदहाली और विदेश नीति जैसे असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति कर रही है। पंजाब के गुरुओं और पीरों द्वारा दिए गए ‘संगत और पंगत’ के संदेश का हवाला देते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पंजाब की धरती कभी भी ऐसी भेदभावपूर्ण और मनुस्मृति वाली मानसिकता को स्वीकार नहीं करेगी। देखिए, कांग्रेस के धरने के PHOTOS… मनोरंजन कालिया के यज्ञ वाले बयान का किया खंडन कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के उस दावे का खंडन किया, जिसमें उन्होंने इसे एक धार्मिक संस्था की ओर से आयोजित सामान्य हवन-यज्ञ बताया था। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद खुद मौजूद थे, जिसके पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। इस दौरान आम आदमी पार्टी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को भाजपा की बी-टीम करार दिया। साथ ही, राहुल गांधी द्वारा दलितों, पिछड़ों और शोषितों के हक में आवाज उठाने पर उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों की भी सख्त निंदा की गई। बिजली संकट पर आप सरकार को घेरा पंजाब में गहराते बिजली और कोयला संकट को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पंजाब के थर्मल प्लांटों में महज कुछ दिनों का कोयला बचा है और राज्य में बिजली उत्पादन देश में सबसे महंगा साबित हो रहा है। आम आदमी पार्टी सरकार पर दिल्ली से संचालित होने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सस्ती बिजली के ऑफर ठुकराकर पंजाब की जनता पर बोझ डाला जा रहा है। नेताओं ने दावा किया कि आने वाले समय में जनता इस कथित कुशासन और बांटने वाली राजनीति का मुंहतोड़ जवाब देगी। क्या बोले आदमपुर से कांग्रेस विधायक… धरने में रंधावा ने कहीं 5 बड़ी बातें डेरा बाबा नानक चुनाव गैंगस्टर वनाम कांग्रेस रहा- कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपने राजनीतिक विरोधियों और आलोचकों पर कहा कि एक विशेष परिवार ने कभी उन्हें वोट नहीं दिया, चाहे वह 2017 का चुनाव हो, 2022 का या फिर 2024 का। उन्होंने कहा कि 2022 के डेरा बाबा नानक चुनाव के दौरान स्थिति बेहद संवेदनशील थी और उस वक्त पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी वहां गए थे। वह चुनाव किसी सामान्य राजनीतिक दल के बीच नहीं, बल्कि ‘गैंगस्टर बनाम कांग्रेस’ की लड़ाई बन चुका था। हलद्वानी घटना पर एफआईआर की मांग – रंधावा ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब में मानस की जात सबै एकै पहचानो का अमर संदेश दिया गया है, इसलिए कांग्रेस पार्टी जाति-पात के आधार पर किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं करती। कांग्रेस में सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर संगत और पंगत की भावना से साथ बैठते हैं। उन्होंने उत्तराखंड के हलद्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच का कथित शुद्धिकरण करने वालों और इस हरकत के पीछे मौजूद मास्टरमाइंडों पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की। आप वजूद पूरी तरह खत्म हो चुका है- सांसद ने कहा कि आजादी के संघर्ष के दौरान कभी किसी की जाति नहीं पूछी गई और सबने मिलकर देश के लिए कुर्बानियां दीं। उन्होंने मांग की कि खड़गे के अपमान के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी पर दर्ज की गई झूठी एफआईआर को तुरंत रद्द किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में आप’ का वजूद अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। पंजाब की जेलों में 40 प्रतिशत से अधिक नशेड़ी बंद हैं, जो साबित करता है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान नशा खत्म करने में नाकाम रहे हैं और नशा अब घर-घर पहुंच गया है। नाभा जेल ब्रेक के गैंगस्टरों आप में शामिल करवाए जा रहे- रंधावा ने नाभा जेल ब्रेक और गुरप्रीत सेखों मामले का जिक्र करते हुए कहा कि चन्नी सरकार के समय जब वह खुद जेल मंत्री थे, तब जेल सुरक्षा का मुआयना किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की अकाली-बीजेपी दौर में जिस तरह जेल ब्रेक करवाई गई, आज मान सरकार उन्हीं के लोगों को साथ लेकर चल रही है। रंधावा ने सवाल उठाया कि गुरदासपुर जिला परिषद और कलानौर-डेरा बाबा नानक की समितियों में गैंगस्टरों को समर्थन देने वाले विधायकों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? सीएम को पत्नी के आरोपों की फास्ट ट्रैक कोर्ट से जांच करानी चाहिए- सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दावा किया कि आगामी चुनाव के बाद पंजाब में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी पर लगे कथित आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री खुद को वाकई ईमानदार मानते हैं, तो उन्हें आज ही हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखना चाहिए। उन्हें अपनी पत्नी के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की मांग करनी चाहिए ताकि छह महीने के भीतर सच सामने आ सके।

Editorial Attribution: Originally reported by पंजाब | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.