Chandigarh Daily 29°C Clear AQI 84 Nifty 23,635.10 -0.61% Sensex 75,577.58 -0.73% Bank Nifty 56,777.55 -0.54% USD-INR 94.81 +0.35% Gold ₹/10g ₹135,600 -0.63% Silver ₹/kg ₹204,454 +0.49% Crude \$ 92.65 +1.28% ISTLive

हिमाचल के CM सुक्खू दिल्ली पहुंचे:अमित शाह समेत कई मंत्रियों से मुलाकात संभव, कांग्रेस हाईकमान से भी कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री के आधिकारिक टूर प्रोग्राम के अनुसार, वह 7 से 9 सितंबर तक दिल्ली में रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्र सरकार के अन्य मंत्रियों से मुलाकात करने की संभावना है। मुख्यमंत्री हिमाचल से जुड़े विभिन्न लंबित और महत्वपूर्ण मामलों को केंद्र के समक्ष उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू का 8 सितंबर का पूरा दिन आधिकारिक बैठकों के लिए रिजर्व रखा गया है। माना जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री केंद्र सरकार के मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। इन मुद्दों को उठा सकते हैं मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री केंद्र के समक्ष प्रदेश से जुड़े वित्तीय मामलों, लंबित केंद्रीय सहायता और अन्य महत्वपूर्ण विषयों को उठा सकते हैं। हिमाचल की आर्थिक स्थिति, बीबीएमबी के पास लंबित हिमाचल के 4,000 करोड़ रुपये के एरियर और केंद्र से मिलने वाली सहायता समेत अन्य मुद्दे भी बैठक के दौरान उठा सकते हैं। कांग्रेस हाईकमान से भी मुलाकात की संभावना
दिल्ली दौरे के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान हिमाचल मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी कांग्रेस नेतृत्व के साथ मंथन हो सकता है। प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं लंबे समय से चल रही हैं और एक मंत्री पद अभी रिक्त है। ऐसे में मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के दौरान इस मुद्दे पर हाईकमान से चर्चा की संभावना जताई जा रही है। 9 सितंबर को लौटेंगे शिमला
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 9 सितंबर को शिमला लौटेंगे। लिहाजा, अगले तीन दिन तक मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों के लिए शिमला में उपलब्ध नहीं रहेंगे।

Editorial Attribution: Originally reported by हिमाचल | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.