मोहाली के जीरकपुर में PR-7 रोड पर सोमवार को पत्थरों से लदे एक ट्रक का स्टेयरिंग जाम हो गया। इससे ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े कचरा उठाने वाले ट्रक से टकरा गया। इसके बाद दो और ट्रकों को चपेट में ले लिया। हादसा प्रधान ढाबे के पास हुआ। पत्थरों से भरा ट्रक मोहाली से डेराबस्सी की तरफ जा रहा था। हादसे के कारण PR-7 रोड पर यातायात प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए जाम लग गया। हालांकि, गनीमत रही कि किसी भी ड्राइवर को चोट नहीं आई। देखिए हादसे की 2 PHOTOS… मालिक मौके पर पहुंचे, आपस में किया समझौता हादसे की सूचना मिलते ही ट्रकों के मालिक मौके पर पहुंच गए। वाहनों को हुए नुकसान को लेकर उन्होंने आपस में बातचीत कर समझौता कर लिया। इसके बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। वाहन हटने के बाद सड़क पर यातायात सामान्य हो गया।
मोहाली में बेकाबू हुआ पत्थरों से भरा ट्रक:4 वाहनों को चपेट में लिया, अचानक लॉक हुआ स्टेयरिंग; सड़क किनारे जाकर पलटा
Editorial Attribution: Originally reported by पंजाब | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.