फरीदाबाद के मवई गांव की करुणा कॉलोनी में पतंग काटने के विवाद में दो 12 वर्षीय बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद एक बच्चे ने अपने हमउम्र पड़ोसी के पेट में सब्जी काटने वाले चाकू से चार बार वार कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे पड़ोसी हैं और साथ में खेल रहे थे। इसी दौरान पतंग उड़ाने को लेकर उनमें विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि एक बच्चे ने दूसरे की पतंग काट दी। इससे नाराज होकर आरोपी बच्चा अपने घर गया और वहां से सब्जी काटने वाला चाकू उठा लाया। इसके बाद उसने दूसरे बच्चे के पेट में चार बार चाकू से वार किया। गंभीर रूप से घायल बच्चा जमीन पर गिरा चाकू लगने के बाद घायल बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास के लोग बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। बच्चे के पेट में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टर ने बयान देने से किया अनफिट पुलिस के अनुसार, घायल बच्चे की हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे फिलहाल बयान देने के लिए अनफिट घोषित किया है। पुलिस बच्चे के बयान का इंतजार कर रही है। बयान दर्ज होने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने लगाया धमकी देने का आरोप घायल बच्चे के परिजनों ने पड़ोसी पक्ष पर पहले भी धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों बच्चों के परिजनों से पूछताछ की है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। SHO बोले- दोनों बच्चे नाबालिग, नियमानुसार होगी कार्रवाई खेड़ी पुल थाना इंचार्ज देवेन्द्र ने बताया कि,कि घटना में शामिल दोनों बच्चे 12 वर्ष के हैं। ऐसे में नाबालिग होने के कारण मामले में कानून के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटनास्थल और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।
फरीदाबाद में बच्चे ने दोस्त को मारा चाकू:पेट में 4 बार किए वार, गंभीर; पतंग काटने को लेकर हुआ विवाद
Editorial Attribution: Originally reported by हरियाणा | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.