Chandigarh Daily 28°C Clear AQI 61 Nifty 23,635.10 -0.61% Sensex 75,577.58 -0.73% Bank Nifty 56,777.55 -0.54% USD-INR 94.81 +0.35% Gold ₹/10g ₹135,664 -0.58% Silver ₹/kg ₹204,393 +0.46% Crude \$ 92.89 +1.54% ISTLive

बठिंडा में नहर में कूदने का नाटक:बाइक-मोबाइल छोड़कर युवक ने भेजा वीडियो, लव मैरिज के लिए परिवार पर दबाव बनाने का शक

बठिंडा की रामा मंडी में 20 वर्षीय युवक ने नहर में कूदने का नाटक कर परिवार को घंटों परेशान रखा। युवक ने कथित तौर पर सरहिंद नहर के पुल पर अपनी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन छोड़ दिया और एक वीडियो बनाकर परिवार को भेजा, जिसमें नहर में कूदने की बात कही। वीडियो मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत सामाजिक संस्था ‘नौजवान वेलफेयर सोसाइटी’ को सूचना दी। संस्था के सदस्य मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। रात के अंधेरे के बावजूद टीमों ने कई घंटे तक नहर के किनारों और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया। मौके पर युवक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन मिलने से उसके नहर में कूदने की आशंका और बढ़ गई। हालांकि, तलाशी के दौरान ऐसा कोई ठोस सुराग नहीं मिला, जिससे यह पुष्टि हो सके कि युवक नहर में कूदा था। नहर किनारे नहीं मिले फिसलने के स्पष्ट निशान नहर किनारे पैरों के निशान या फिसलने के स्पष्ट निशान भी नहीं मिले।यूथ वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि अंधेरा बढ़ने के कारण रात में तलाश रोकनी पड़ी। सुबह युवक खुद सुरक्षित घर लौट आया, जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली। शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक लव मैरिज करना चाहता था और परिवार पर दबाव बनाने के लिए उसने यह पूरा नाटक रचा। हालांकि, पुलिस ने इस पहलू की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Editorial Attribution: Originally reported by पंजाब | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.