पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क पर कनाडा में शो के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना शनिवार हुए शो के बाद की है। तब एक कार पर गोलियां चलने की सूचना थी लेकिन आयोजकों ने अब क्लीयर किया है कि इस कार में पंजाबी सिंगर एमवी विर्क भी थे।
हालांकि दुनिया की महंगी कारों में से एक रोल्स रॉयस कलिनन में होने के चलते गोलियां आरपार नहीं हो पाईं। कार में 7 बुलेट लगे हैं। ज्यादा नुकसान पिछले शीशे पर हुआ है।
घटना कनाडा के एबॉट्सफोर्ड में देर रात लगभग 11 बजे की है। यहां के मैक्कलम रोड और साउथ फ्रेजर वे के पास एक लग्जरी रोल्स रॉयस कलिनन गाड़ी को निशाना बनाकर अज्ञात हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। इस हमले में मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता एमी विरक समेत गाड़ी में सवार चारों लोग बाल-बाल बच गए।
जानकारी के मुताबिक, एमी विरक एबॉट्सफोर्ड के रोजर फोर्न में अपना शो खत्म करके बाहर निकले थे, तभी उनकी गाड़ी पर 7 से 10 गोलियां चलाई गईं। गोलियां गाड़ी के पिछले शीशे पर लगीं, लेकिन अंदर सवार किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हमले में इस्तेमाल संदिग्ध SUV जली मिली
गाड़ी में एमी विरक के अलावा सरे का एक ऐसा व्यक्ति भी सवार था, जिस पर पहले भी तीन बार जानलेवा हमला हो चुका है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए और घटनास्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर सनी साइड प्लेस के पास हमले में इस्तेमाल की गई संदिग्ध SUV को आग लगाकर जला दिया। पुलिस ने फायरिंग और गाड़ी जलाने की घटना की पुष्टि की है। हालांकि, निजता का हवाला देते हुए पुलिस ने यह स्पष्ट करने से इनकार कर दिया कि हमले का मुख्य निशाना कौन था। टूर करने वाले पंजाबी सिंगर्स को लेकर चिंता
पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आमतौर पर कनाडा में सबूत मिटाने के लिए गाड़ी जलाने का तरीका बड़ी वारदातों या टारगेट किलिंग की कोशिशों के बाद ही अपनाया जाता है। पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों व गाड़ी में सवार लोगों के परिजनों ने एमी विर्क के गाड़ी में मौजूद होने की पुष्टि की है। पंजाबी इंडस्ट्री पहले ही सिद्धू मूसेवाला जैसी दुखद घटना का संताप झेल चुकी है, जिसके चलते इस घटना के बाद से फिर चिंता का माहौल बन गया है।
पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर फायरिंग:कनाडा में शो के बाद की घटना, 7 गोलियां चलाई गईं, रोल्स रॉयस में होने से बचे
Editorial Attribution: Originally reported by पंजाब | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.