Chandigarh Daily 27°C Clear AQI 64 Nifty 22,421.95 -0.88% Sensex 71,909.70 -0.79% Bank Nifty 54,450.75 -0.33% USD-INR 96.30 -0.01% Gold ₹/10g ₹128,869 -0.95% Silver ₹/kg ₹187,052 -1.24% Crude \$ 91.11 -1.90% Jammu & Kashmir 278/10 v Rest of India 237/10 & 306/8 *ISTLive

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना लोपोके पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पिस्टल और दो खाली मैगजीन बरामद की हैं। आरोपी की पहचान करणजीत सिंह उर्फ करन पुत्र हरजीत सिंह निवासी गांव कोहाला थाना लोपोके के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 8 सितंबर 2026 को थाना लोपोके में दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद हथियारों को कब्जे में ले लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए ड्यूटी पर थी टीम एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान ड्रेन पुल, रणीये रोड, चोगावां के पास लाइटों की रोशनी में नाकाबंदी कर संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जा रही थी। तभी ड्रेन की बाईं तरफ की पटरी से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया। युवक ने वजनदार मोमी लिफाफा पकड़ा हुआ था पुलिस के अनुसार, युवक ने दाहिने हाथ में एक वजनदार मोमी लिफाफा पकड़ा हुआ था। पुलिस पार्टी को देखकर वह घबरा गया और वहां से खिसकने की कोशिश करने लगा। इसके बाद पुलिस ने साथी कर्मचारियों की मदद से उसे काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 30 बोर के दो पिस्टल और दो खाली मैगजीन बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी करणजीत सिंह उर्फ करन को गिरफ्तार कर लिया है। हथियारों के स्रोत की जांच में जुटी पुलिस पुलिस अब जांच कर रही है कि आरोपी इन हथियारों को कहां से लेकर आया था और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है।