Chandigarh Daily 24°C Mainly clear AQI 46 Nifty 22,769.45 +0.31% Sensex 73,422.50 +0.24% Bank Nifty 54,440.85 +0.32% USD-INR 95.24 +0.03% Gold ₹/10g ₹123,960 -0.08% Silver ₹/kg ₹163,106 -0.74% Crude \$ 101.35 -1.39% Hyderabad (India) 380/10 v Punjab 57 & 431/10 *ISTLive

खन्ना में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर रेड:45 से ज्यादा लोग छुड़ाए; संचालकों के पास से हेरोइन बरामद, 2 गिरफ्तार

खन्ना पुलिस ने गांव घुंगराली राजपूतां में चल रहे एक अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने केंद्र के एक कमरे में बंद 45 से अधिक लोगों को मुक्त कराया और मौके से दो संचालकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन भी बरामद की है। यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया के निर्देश पर एसपी (डी) राकेश यादव की निगरानी में की गई। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान केंद्र संचालक पवन और लखविंदर को गिरफ्तार कर लिया।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नशा छुड़ाने के नाम पर भर्ती किए गए युवाओं को ही हेरोइन उपलब्ध कराई जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशा कहां से लाया जाता था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी जानकारी के अनुसार, यह अवैध नशा मुक्ति केंद्र कई वर्षों से संचालित हो रहा था। पुलिस पहले भी यहां कार्रवाई कर लोगों को छुड़ा चुकी है। उस समय संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया था। आरोप है कि जमानत पर बाहर आने के बाद उन्होंने दोबारा यह केंद्र शुरू कर दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि विभिन्न जिलों के कुछ अपराधी भी यहां आकर रहते थे। पुलिस पूरे नेटवर्क और केंद्र की गतिविधियों की गहन जांच कर रही है।