रोहतक के पुराना बस स्टैंड के पास सांड ने जमकर उत्पात मचाया। सांड ने सड़क से गुजर रही स्कूल बस में टक्कर मारी, इसके बाद एक बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर गिराया। सांड ने एक स्कूटी सवार युवक के पीछे भी दौड़ लगाई। जिसके कारण लोगों में हड़कंप मच गया। काफी देर बाद सांड शांत हुआ, जिसका वीडियो भी सामने आया। पुराना बस स्टैंड पर सांड द्वारा मचाए गए उत्पात के बाद लोगों की सुरक्षा को लेकर सवान उठ रहे है। लोगों का कहना है कि शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। आए दिन सड़क पर घूमते पशुओं के कारण गाड़ी सवार युवकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को पकड़ने की मांग की। बस के अंदर सवार थे स्कूली बच्चे स्कूल बस के अंदर बच्चे सवार थे। जो स्कूल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पुराना बस स्टैंड के पास से जब स्कूल बस गुजरी तो सांड ने उसमें टक्कर मारी और नीचे गिर गया। हालांकि बस पर सांड की टक्कर का कोई असर नहीं हुआ, लेकिन अगर बस का संतुलन बिगड़ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बाइक सवार को टक्कर मारकर गिराया सांड ने एक बाइक सवार युवक को भी टक्कर मारी, जिसे नीचे गिरा दिया। युवक ने हेलमेट लगा रखा था, वरना उसे गंभीर चोट भी लग सकती थी। युवक ने बाइक को छोड़ दिया और मौके से भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, लोग घटनाक्रम की वीडियो बनाते रहे। स्कूटी सवार के पीछे लगाई दौड़ सांड ने पास से गुजर रहे एक स्कूटी सवार युवक के पीछे भी दौड़ लगाई। स्कूल सवार युवक तेज गति से निकल गया और सांड कुछ दूर दौड़कर रूक गया। ऐसे में स्कूल सवार युवक बच गया। वहीं, सांड भी वापस पीछे मुड़ गया और अन्य किसी को देखने लगा। गाड़ी को सांड ने किया क्षतिग्रस्त सांड ने पुराना बस स्टैंड के पास खड़ी एक गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचाया। सांड ने गाड़ी का फ्रंट शीशा पूरी तरह नष्ट कर दिया। साथ ही बोनट को भी क्षति पहुंचाई। टक्कर मारने के कारण सांड का चेहरा भी खून से लथपथ हो गया था। निगम का अभियान तोड़ चुका दम नगर निगम की तरफ से हर बार स्ट्रे कैटल अभियान चलाकर सड़कों से गौवंश को पकड़ने का दावा किया जाता है, लेकिन यह अभियान धरातल पर कम कागजों में अधिक नजर आता है। इसी का परिणाम है कि सड़कों पर घूम रहे गौवंश आए दिन हादसों का कारण बन रहे है।
रोहतक में बेकाबू सांड ने जमकर मचाया उत्पात:स्कूल बस को मारी टक्कर, स्कूटी सवार के पीछे दौड़ा; लोगों में दहशत