Chandigarh Daily 25°C Clear AQI 61 Nifty 23,118.60 -1.20% Sensex 74,003.82 -1.04% Bank Nifty 55,794.75 -1.43% USD-INR 95.95 +0.42% Gold ₹/10g ₹133,546 -0.52% Silver ₹/kg ₹197,374 -0.24% Crude \$ 103.70 +2.28% India A Women 52/3 * v Australia A Women 178/2 ISTLive

मंडी में रैपिडो बाइक टैक्सी पर ऑटो यूनियन का ऐतराज:महासचिव होशियार सिंह बोले- हम परमिट-टैक्स भर रहे, इनके कागज भी जांचे जाएं

मंडी में रैपिडो के माध्यम से संचालित बाइक टैक्सी सेवा को लेकर ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन ने आपत्ति जताई है। यूनियन ने इस संबंध में एसपी मंडी विनोद कुमार और आरटीओ मंडी को ज्ञापन सौंपकर बाइक टैक्सी सेवा की कानूनी वैधता तथा जरूरी दस्तावेजों की जांच की मांग की है। ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन के महासचिव होशियार सिंह ने कहा कि जिले के ऑटो चालक सरकार द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन करते हैं। वे परमिट, टैक्स, फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही अपना रोजगार चला रहे हैं। ऐसे में यदि कोई बाइक टैक्सी सेवा बिना आवश्यक अनुमति या नियमों का पालन किए यात्रियों को किराये पर ढो रही है, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। होशियार सिंह बोले- यूनियन किसी के रोजगार का विरोध नहीं कर रही उन्होंने कहा कि यूनियन किसी के रोजगार का विरोध नहीं कर रही है, लेकिन सभी के लिए एक समान नियम लागू होने चाहिए। यदि ऑटो चालकों को विभिन्न परमिट और करों का पालन करना पड़ता है, तो बाइक टैक्सी सेवा संचालित करने वालों को भी सभी कानूनी शर्तें पूरी करनी चाहिए। यूनियन ने पुलिस और परिवहन विभाग से मांग की है कि रैपिडो बाइक टैक्सी के तहत चल रहे वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, टैक्स और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाए। यूनियन का कहना है कि यदि सेवा नियमों के अनुसार संचालित हो रही है तो इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए, अन्यथा नियमों के उल्लंघन पर उचित कार्रवाई की जाए।