Chandigarh Daily 24°C Clear AQI 63 Nifty 23,346.40 +0.33% Sensex 74,294.96 -0.06% Bank Nifty 56,358.70 +0.54% USD-INR 95.86 -0.06% Gold ₹/10g ₹136,378 +0.57% Silver ₹/kg ₹206,957 +1.60% Crude \$ 96.08 -1.18% India A Women 239/6 * v Australia A Women 235/10 ISTLive

जालंधर में शराब के नशे में ठंड में सोने से एक व्यक्ति की मौत; डेयरी कांप्लेक्स से मिली लाश, नहीं हुई थी शादी

 

उत्तर प्रदेश के रहने वाला एक व्यक्ति शराब पीने के बाद बाहर ठंड में ही सो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी लाश जमशेर डेयरी कांप्लेक्स में लावारिस हालत में पड़ी मिली। घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस वहां पहुंची। मृतक की शिनाख्त होने के बाद उसके परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवाई। पुलिस ने रोजनामचा में रिपोर्ट दर्ज कर लाश परिजनों को सौंप दी।

पुलिस को मिली थी लाश पड़ी होने की सूचना

थाना सदर पुलिस को सूचना मिली थी कि डेयरी कांप्लेक्स जमशेर में किसी की लाश पड़ी है। जिसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची। मौके पर पुलिस को कुछ लोग भी मिले, जिसके बाद मृतक के परिजनों को तलाशा गया और उसके रिश्ते में जीजा लगता एक व्यक्ति गोराया में मिल गया।

 

READ MORE >>

Source: Himachal News