Chandigarh Daily 28°C Mainly clear AQI 74 Nifty 22,776.10 +0.98% Sensex 73,067.81 +0.95% Bank Nifty 55,128.40 +0.76% USD-INR 96.42 +0.12% Gold ₹/10g ₹129,876 +0.79% Silver ₹/kg ₹190,555 +0.28% Crude \$ 87.72 -1.91% India Under-19s 315/10 v Australia Under-19s 174/10 & 86/4 *ISTLive

IAS के. मकरंद पांडुरंग को सौंपी चरखी दादरी की कमान:25 करोड़ के विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा; हर 3 महीने देनी होगी रिपोर्ट

हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी (IAS) के. मकरंद पांडुरंग (2007 बैच) को चरखी दादरी जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। वे अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ इस नई भूमिका का निर्वहन करेंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। वर्तमान में के. मकरंद पांडुरंग सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव, खान एवं भूविज्ञान विभाग के आयुक्त एवं सचिव और पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (PMDA) के सीईओ का पद संभाल रहे हैं। सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, पांडुरंग को जिले के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर हर तीन महीने (त्रैमासिक) में फीडबैक रिपोर्ट मॉनीटरिंग एंड कोर्डिनेशन सैल को भेजनी होगी। जनप्रतिनिधियों से संवाद और अस्पतालों-स्कूलों के निरीक्षण के निर्देश जारी आदेशों में यह भी कहा गया है कि प्रभारी अधिकारी के रूप में आईएएस मकरंद पांडुरंग को जिला उपायुक्त (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) की मौजूदगी में स्थानीय विधायकों (MLAs) और अन्य जन प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करना होगा। इसके अलावा, उन्हें स्वास्थ्य या शिक्षा विभाग से जुड़े किसी महत्वपूर्ण स्थल (अस्पताल या स्कूल/संस्थान) का दौरा भी करना होगा।