Chandigarh Daily 22°C Clear AQI 72 Nifty 22,603.05 -0.76% Sensex 72,638.70 -0.59% Bank Nifty 55,055.55 -0.13% USD-INR 96.77 +0.42% Gold ₹/10g ₹128,689 -1.21% Silver ₹/kg ₹186,944 -2.43% Crude \$ 88.49 -1.06% ISTLive

अंडरगारमेंट्स में मिले युवती के शव की नहीं पहचान:यमुनानगर समेत 4 जिलों से 40 महिलाएं लापता, जिनकी 25 से 35 साल उम्र

यमुनानगर में पंचकूला-सहारनपुर हाईवे किनारे पानी की खाल में मिले युवती के शव की अभी भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने अब जांच का दायरा बढ़ाते हुए यमुनानगर के साथ-साथ अंबाला, पंचकूला और कुरुक्षेत्र जिलों की पुलिस से संपर्क किया है। इन जिलों में 25 अगस्त से 9 सितंबर के बीच दर्ज हुई 25 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं की गुमशुदगी की रिपोर्टों को खंगाल जा रही है। इतना ही नहीं मृतका की पहचान के लिए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि पिछली बार प्रतापनगर थाना क्षेत्र में भी इसी प्रकार एक युवती की सिर कटी लाश मिली थी, जिसकी शिनाख्त सहारनपुर के गांव की रहने वाली युवती के रूप में हुई थी। चार जिलों में 15 दिन में 40 युवतियां लापता अब इस मृतका की पहचान पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसी को लेकर आसपास के जिलों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की पड़ताल भी की जा रही है। 25 अगस्त से 9 सितंबर तक यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और पंचकूला जिलों में 25 से 35 वर्ष की करीब 40 युवतियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। इनमें अधिकतर महिलाएं शादीशुदा हैं। पुलिस के रिकॉर्ड अनुसार, इस अवधि में यमुनानगर में 12, अंबाला में 16, कुरुक्षेत्र में 10 और पंचकूला में 2 महिलाओं के लापता होने के मामले संबंधित थानों में दर्ज हुए हैं। अब इन सभी मामलों की जानकारी जुटाकर पुलिस मृतका के हुलिए, उम्र, वैवाहिक स्थिति, कपड़ों और अन्य पहचान संबंधी तथ्यों का मिलान कर रही है। अंडरगारमेंट्स में मिला था शव बुधवार सुबह करीब 10 बजे रुहला खेड़ी गांव के पास पंचकूला-सहारनपुर हाईवे किनारे खेतों में पानी की खाल में करीब 30 से 32 वर्षीय युवती का शव पड़ा मिला था। युवती के शरीर पर सिर्फ अंडरगारमेंट्स थे और आसपास उसके कपड़े भी नहीं मिले। उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों में पाजेब थी। माथे पर चोट का निशान भी मिला था। सूचना मिलने पर DSP राजीव मिगलानी के नेतृत्व में जगाधरी थाना पुलिस और CIA की टीमें मौके पर पहुंचीं। फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जगाधरी सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह और चोटों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। लापता युवतियों के परिजनों से संपर्क पुलिस आसपास के जिलों के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों में संबंधित महिलाओं के परिजनों से भी संपर्क कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनमें से कोई महिला ऐसी तो नहीं है, जिसका हुलिया और अन्य विवरण हाईवे किनारे मिले शव से मेल खाता हो।
डीएसपी राजीव मिगलानी अनुसार फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतका की शिनाख्त होने के बाद ही यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि वह कहां की रहने वाली थी, वह हाईवे किनारे कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। इसके बाद पुलिस हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों तक पहुंचने की दिशा में जांच आगे बढ़ाएगी।