Chandigarh Daily 27°C Partly cloudy AQI 74 Nifty 22,603.05 -0.76% Sensex 72,638.70 -0.59% Bank Nifty 55,055.55 -0.13% USD-INR 96.77 +0.42% Gold ₹/10g ₹129,047 -0.93% Silver ₹/kg ₹188,344 -1.70% Crude \$ 89.83 +0.44% India Under-19s 315/10 & 11 * v Australia Under-19s 174/10 & 151/10 ISTLive

दिन में शादियों में वेटर का काम, रात में लूटपाट:कुरुक्षेत्र पूर्व HSGMC मेंबर को लूटने वाले 3 बदमाश हरिद्वार से अरेस्ट; 6 वारदातों का खुलासा

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के पूर्व मेंबर सतनाम सिंह से 2 लाख रुपए की लूटने वाले तीन बदमाशों को कुरुक्षेत्र पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में तीनों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। बताया कि वे शादियों और अन्य फैमिली फंक्शन में वेटर का काम करते है। दिन में किसी न किसी फंक्शन में काम करते और रात में सुनसान हाईवे और सड़कों पर लूटपाट। हथियार के रूप में वे तमंचे नहीं नुकीले सुए का इस्तेमाल करते थे। इसी सुए से वे फंक्शंस में कोल्ड ड्रिंक के लिए आने वाली बर्फ को तोड़ते थे। HSGMC के पूर्व मेंबर सतनाम सिंह पर भी इसी सुए से हमला किया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लूट के बाद तीनों आरोपी हरिद्वार भाग गए थे। CIA-2 की टीम ने उन्हें हरिद्वार से ही गिरफ्तार किया। एक आरोपी अभिषेक ने बाथरूम जाने के बहाने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की और भाग गया, जिसे मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया गया था। तीनों ने 6 वारदात करना कबूल किया है। खास बात यह है कि वारदात के वक्त पीड़ित से जो भी मिलता, उसे लूट लेते थे। इनके कब्जे से लूटे गए LED, म्यूजिक सिस्टम और मोबाइल भी बरामद हुए है। तीनों को हरिद्वार से पकड़ा, भागने की कोशिश में एनकाउंटर पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए बदमाशा अभिषेक उर्फ अभी, आशीष उर्फ बिल्ला निवासीगण बलबेड़ा और अमित उर्फ अंकित निवासी हजवाना जिला कैथल है। सतनाम सिंह से लूट के बाद पुलिस ने तीनों को हरिद्वार से पकड़ा था। पुलिस के हाथ एक वीडियो लगी थी, जिसमें लूट करने के बाद तीनों बाइक पर भागते हुए दिखाई दिए थे। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीनों की पहचान की और फिर मोबाइल सर्विलांस के आधार पर तीनों को हरिद्वार से अरेस्ट कर लिया। वहां से लाते वक्त गांव कड़ामी के पास अभिषेक ने एक पुलिस कर्मचारी का हथियार छीनने की भी कोशिश की। पुलिस ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं रुका। अभिषेक के भागने की कोशिश करने पर पुलिस कर्मचारी ने फायर किया। गोली उसके बाएं पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया और इलाज के लिए कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ की। यहां जानिए पूछताछ में बदमाशों ने क्या-क्या खुलासे किए… HSGMC के पूर्व मेंबरबोले- पूरे पैसे की हो रिकवरी उधर, लूट का शिकार हुए जत्थेदार सतपाल सिंह ने कहा कि मुझसे 2 लाख की लूट हुई थी। इसमें से 1 लाख 40 हजार की ही रिकवरी हुई है। आरोपियों से पूरे पैसे की रिकवरी कराई जाए। इस पर पुलिस का कहना है कि तीनों ने पूछताछ में कैथल और कुरुक्षेत्र में छह वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस अब इन मामलों की छानबीन कर रही है, ताकि पता चल सके कि ये वारदातें इन तीनों ने ही की या इनके और भी साथी है। तीनों को क्रिमिनल बैकग्राउंड भी खंगाला जा रहा है।