Chandigarh Daily 21°C Clear AQI 63 Nifty 23,960.60 +0.63% Sensex 77,301.40 +0.50% Bank Nifty 55,913.60 +0.67% USD-INR 94.63 -0.11% Gold ₹/10g ₹123,367 +2.91% Silver ₹/kg ₹158,769 +4.89% Crude \$ 93.10 -3.11% Chhattisgarh 254/10 & 284/10 v Hyderabad (India) 13/2 & 280/10 *ISTLive

अमृतसर में जनरेटर के धुएं से बुजुर्ग की मौत:4 अस्पताल में भर्ती; थर्ड फ्लोर पर बंद कमरे में रखा था, जांच जारी

अमृतसर में जनरेटर के धुएं से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, अन्य चार लोगों की हालत गंभीर है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। मामला महान सिंह गेट इलाके का है। मृतक जोगिंदर सिंह (55) अमृतसर के देहाती इलाके खासा का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, महान सिंह गेट इलाके में मशहूर गांधी ब्रदर लुधियाना घंटा घर वाले की लॉटरी की दुकान है। दुकान की तीसरी मंजिल पर एक बंद कमरे में जनरेटर रखा हुआ था। जनरेटर से जहरीली गैस लीक हुई। घटना के समय पांच लोग कमरे में खाना खा रहे थे। जहरीली गैस के धुएं से पांचों की तबीयत बिगड़ गई और सभी बेहोश हो गए। इसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां जोगिंदर की मौत हो गई। वहीं, हीरा लाल, सुखदेव, आशीष दीप और जगजीत अस्पताल में भर्ती हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी
हादसे की सूचना मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी मिलते ही बी डिवीजन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच की गई।