Chandigarh Daily 28°C Clear AQI 100 Nifty 22,519.80 +0.70% Sensex 72,395.23 +0.65% Bank Nifty 55,108.85 +0.35% USD-INR 95.23 -0.55% Gold ₹/10g ₹129,021 +0.56% Silver ₹/kg ₹186,060 +0.43% Crude \$ 92.59 -1.23% Hyderabad (India) 294/10 v Tripura 134/10 & 120/10 *ISTLive

पानीपत में टेक्स्टाइल व्यापारी ने बिना तलाक दूसरी शादी की:बेटे के जन्म पर करा रहा था हवन, पहली पत्नी का हंगामा; खूब चले लात-घूंसे

हरियाणा के पानीपत में एक टेक्सटाइल व्यापारी के बेटे के जन्म पर धार्मिक अनुष्ठान करा रहे दंपती की खुशियों में उस समय खलल पड़ गया, जब उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की महिला और उसके परिजन वहां आ धमके। महिला ने व्यापारी को अपना पति बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। महिला ने बताया कि युवक ने उससे छह साल पहले शादी की थी। बिना तलाक दिए ही उत्तराखंड की युवती से दूसरी शादी कर ली। महिला की ये बातें सुनकर घर आए मेहमानों के होश उड़ गए। उन्होंने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह हंमामा करती रही। इससे विवाद बढ़ गया और मेहमानों के सामने ही दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट की इस घटना में पहली पत्नी, उसकी मां और भाई घायल हो गए हैं। दोनों पक्षों ने अपना-अपना मेडिकल परीक्षण करवाकर तहसील कैंप थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्ष मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती और गोंडा के रहने वाले है। युवक वर्तमान मे पानीपत के के न्यू रमेश नगर में रहता है और टेक्स्टाइल की ऑनलाइन ट्रेडिंग (व्यापार) करता है। फिलहाल, दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं। दो शादियों के बीच कैसे उलझा मामला, सिलसिलेवार जानिए… पहले भी की थी मारपीट, हो गया था गर्भपात यूपी के रुधौली थाने में दर्ज एफआईआर शिवांगी ने ससुराल पक्ष पर बेहद संगीन आरोप लगाए थे। शिकायत के मुताबिक, 16 दिसंबर 2020 को जब वह अपने हाल निवासी अमर भवन चौक पानीपत स्थित ससुराल आई, तो उसकी सास मीना श्रीवास्तव ने उसके सारे जेवर उतरवाकर रख लिए थे और 5 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग की थी। विरोध करने पर देवर सत्यम व आकाश छेड़छाड़ करते थे। 20 जून 2021 को जब उसने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई, तो सास-ससुर (महेश, श्रवण, सोनी, कंचन) व पति ने जबरन दरवाजा खुलवाकर उसके पेट में लात-घूंसे मारे, जिससे उसके पेट में पल रहा गर्भपात हो गया था। हालत गंभीर होने पर उसे PGIMS रोहतक रेफर किया गया था। ठीक होने के बाद ससुराल पक्ष उसे जान से मारने की धमकियां देता रहा है। थाना प्रभारी बोले-दोनों पक्षों को थाने बुलाया था तहसील कैंप थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर बंसीलाल ने बताया कि पवन की ओर से घर में घुसकर मारपीट करने, धमकी देने समेत अन्य आरोपों की शिकायत दी गई। जिस शिकायत पर दूसरा पक्ष भी थाने में बुलाया गया था। दोनों पक्षों को सुना गया। आगामी कार्रवाई जारी है।