Chandigarh Daily 24°C Clear AQI 62 Nifty 22,622.70 -0.44% Sensex 72,781.89 -0.35% Bank Nifty 55,316.00 -0.30% USD-INR 95.14 -0.15% Gold ₹/10g ₹126,045 -1.36% Silver ₹/kg ₹176,616 -3.00% Crude \$ 95.64 +1.59% India v West IndiesISTLive

अस्पताल के बाहर पति को जमकर पीटा, VIDEO:सास ईंट लेकर पीछे दौड़ी; युवती बोली- जेठ ने पेट में लात मारी, जबरन अबॉर्शन कराया

हरियाणा के फरीदाबाद में पत्नी और सास ने मिलकर युवक को जमकर पीटा। दोनों उसे लात- घूंते बरसाती हुई सड़क पर खींच लाई। यहां ट्रैफिक के बीच ही काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें युवक पत्नी की पिटाई से डरकर भागने लगा। दोनों महिलाएं भी उसके पीछे भागने लगी। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पति की पिटाई कर युवती ने NIT-3 पुलिस चौकी में उसके खिलाफ शिकायत भी दी। युवती का आरोप है कि कुछ दिनों पहले प्रेग्नेंसी के दौरान जेठ ने उसके पेट में लात भी मारी थी। इसके बाद रात में जबरन अबॉर्शन भी करा दिया। पूरा परिवार मिलकर मारपीट करता है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। डेढ़ साल पहले शादी हुई फरीदाबाद की राहुल कॉलोनी निवासी नीतू ने बताया कि उसकी शादी जनवरी 2025 में कॉलोनी के ही सचिन के साथ हुई थी। नीतू का आरोप है कि शादी के बाद ही सचिन उससे पैसों की डिमांड करता था। पूरा परिवार लगातार परेशान करता था। पैसे वाली लड़की से शादी की धमकी नीतू के अनुसार, सचिन धमकी देता था कि कोई दूसरी पैसे वाली लड़की खोजकर उससे शादी कर लेगा। वह 5 लाख रुपए मांगता था। इसके बाद से ही दोनों के बीच विवाद रहता था। नीतू अक्सर अपने मायके चली जाती थी। एक दिन पहले चौकी में समझौता NIT नंबर-3 चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार को दोनों पक्षों को चौकी बुलाया गया था। वहां दोनों के बीच फैसला हुआ कि पति और पत्नी अलग-अलग रहेंगे। इसके बाद आज (बुधवार) को बीके अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच दोबारा विवाद हो गया। पत्नी बोली- मां पर हमला किया नीतू का कहना है कि पति सचिन ने आज मां को धोखे से बुलाया और उनके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद वह अपनी मां का मेडिकल कराने के लिए बीके अस्पताल पहुंची थी। नीतू के अनुसार, अस्पताल में सचिन भी पहुंच गया और वहां भी उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की। इसके बाद ही पूरा मामला हुआ। पुलिस कर रही मामले की जांच चौकी इंचार्ज मनोज के अनुसार, युवती की मां की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।