Chandigarh Daily 21°C Clear AQI 63 Nifty 22,811.35 -0.34% Sensex 73,709.69 -0.19% Bank Nifty 54,976.90 -0.92% USD-INR 94.45 -0.34% Gold ₹/10g ₹126,081 +0.23% Silver ₹/kg ₹175,138 -0.56% Crude \$ 97.08 -0.76% India Women v Zimbabwe WomenISTLive

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पावरकॉम के सामने बिजली कटौती का मुद्दा उठाया

जालंधर | लंबी बिजली कटौती से प्रभावित इलाकों का मुद्दा उठाते हुए मंगलवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पावरकॉम के अधिकारियों से मुलाकात की। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की डिप्टी चीफ इंजीनियर गुलशन चुटानी और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई। प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रधान राजिंदर बेरी, विधायक सुखविंदर कोटली और विधायक बावा हैनरी शामिल रहे। बैठक में मंगलवार को आपूर्ति की स्थिति में कुछ सुधार होने की बात भी सामने आई। विधायक सुखविंदर कोटली ने कहा कि बिजली कटौती को लेकर किसानों में भी रोष है और धान की फसल के लिए उन्हें 8 घंटे पूरी बिजली दी जानी चाहिए।