कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद में अंबाल-हिसार नेशनल हाईवे 152 पर तेज रफ्तार EV कार ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर अपनी कार लेकर भागने की कोशिश की। हालांकि, परिचित द्वारा पीछा करने पर आरोपी ड्राइवर की पहचान हो गई। मृतक युवक की पहचान रणजीत सिंह (34) निवासी खेड़ी शहीदां के रूप में हुई। रणजीत सिंह की इस्माइलाबाद में रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाते थे। रणजीत सिंह अपने पीछे पत्नी और बेटी को छोड़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि रणजीत का हाथ शरीर से अलग हो गया। हाथ की नसें और हडि्डयां बाहर निकल गईं। पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। लोटनी गांव के पास मारी टक्कर रशपाल सिंह निवासी गुरुनानक नगर ने बताया कि वह आढ़त की दुकान चलाता है। बीती रात वह लोटनी गांव के पास ढाबा पर चाय पीकर निकल रहा था। इसी दौरान उसका जानकार रणजीत सिंह अपनी बाइक पर सर्विस लेन से पिहोवा-अंबाला रोड पर ढाबे के पास पहुंचा। तभी पिहोवा की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। सड़क से नीचे गड्ढे में गिरा रणजीत टक्कर इतनी जोरदार थी कि रणजीत सिंह बाइक समेत सड़क के साथ बने गड्ढों में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार का टायर पंक्चर हो गया। इसके बावजूद ड्राइवर कार को मौके से लेकर भाग गया। उसने कार का पीछा किया और कार का नंबर (CH-01-DC-0740) नोट किया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद घायल रणजीत सिंह को इलाज के लिए पिहोवा के पास प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। यहां से डॉक्टरों ने उसे कुरुक्षेत्र ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिवार के लोग उसे मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल कुरुक्षेत्र लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रणजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Next फाजिल्का में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की रेड:2 महिलाओं सहित 3 हिरासत में लिए; लोग बोले-घर में चल रहा गलत काम
- Previous मणिमहेश यात्रा में 4 महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी:हेली टैक्सी व एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल, जम्मू-कश्मीर और चेन्नई की रहने वाली
Recent Posts
- Punjab graft case: Complainant identifies Bhullar, co-accused in CBI court
- IDFC First Bank | Prosecution sanctions against 4 in Smart City fund diversion case
- Sonepat Man gets life term for killing daughter
- ED’s claim of Sisodia, Jain holding meetings with GMADA officials in Punjab baseless: AAP
- Govt schools host block-level games sans instructors, funds