Chandigarh Daily 22°C Clear AQI 67 Nifty 23,053.10 +0.51% Sensex 74,459.53 +0.42% Bank Nifty 54,686.95 -0.41% USD-INR 94.95 -0.27% Gold ₹/10g ₹119,022 -3.29% Silver ₹/kg ₹150,425 -5.93% Crude \$ 104.12 +2.08% New Zealand A v India A 291/7 *ISTLive

जालंधर में महिला का पर्स छीनकर भाग रहे थे स्नेचरों को युवकों ने पीछा कर दबोचा; पुलिस को सौंपे गए

 

शाहकोट में दिनदहाड़े महिला का पर्स छीनना दो स्नेचरों को भारी पड़ गया। महिला के पति के शोर मचाने पर मोटरसाइकिल व बोलेरो गाड़ी सवार युवकों ने उनका पीछा किया और शाहकोट से बाहर निकलने से पहले ही दबोच लिया। दोनों स्नेचरों को शाहकोट पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बहन को लोहड़ी देने जा रहा था तो हुई वारदात

लोहिया के गांव कंग खुर्द के नच्छत्तर सिंह ने बताया कि वह पत्नी नीतू के साथ मोटरसाइकिल पर बहन तोशी रानी निवासी काकड़ा कलां को लोहड़ी देने के लिए जा रहा था। जब वह कुछ सामान लेने के लिए शाहकोट बाजार में कपड़े की दुकान पर रुके। अभी वह मोटरसाइकिल का स्टैंड लगा ही रहे थे कि एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और उनकी पत्नी के हाथ में पकड़ा पर्स छीनकर भाग निकले। पर्स में मोबाइल व 600 रुपए की नकदी थी।

महिला के पति को पैदल भागते देख मदद को आगे आए युवक

यह देख नच्छत्तर सिंह ने पैदल ही उनका पीछा शुरू कर दिया और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। इतने में पीछे से मोटरसाइकिल पर कुछ युवक आ रहे थे, उन्होंने पर्स छीनकर भागे युवकों का पीछा शुरू कर दिया। रास्ते में एक बोलेरो चालक को भी इसका पता चला तो उसने भी युवकों के पीछे बोलेरो गाड़ी लगा दी और दोनों को आगे जाकर पकड़ लिया। इसके बाद दुकान से मोटरसाइकिल लेकर नच्छत्तर सिंह भी वहां पहुंचे। मौके पर शाहकोट पुलिस को बुलाया गया।

READ MORE >>

Source: Chandigarh News