Chandigarh Daily 25°C Clear AQI 67 Nifty 22,421.95 -0.88% Sensex 71,909.70 -0.79% Bank Nifty 54,450.75 -0.33% USD-INR 96.30 -0.01% Gold ₹/10g ₹128,869 -0.95% Silver ₹/kg ₹187,052 -1.24% Crude \$ 91.11 -1.90% Jammu & Kashmir 278/10 v Rest of India 306/8 & 237/10 *ISTLive

झज्जर युवक की चाकू से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार:बाढ़सा गांव में दो बार हुआ झगड़ा, दूसरी बार आरोपी ने गर्दन पर किया चाकू से वार; एक दिन के पुलिस रिमांड पर

झज्जर के गांव बाढ़सा में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आपसी कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने साथी की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पहले समझौता, फिर दोबारा हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 की रात करीब 9 बजे गांव बाढ़सा में कमलेश निवासी पटरी, उत्तर प्रदेश, सुखवीर, जगमोहन और अन्य मजदूर साथी शराब पी रहे थे। इसी दौरान कमलेश और मोनू सिंह निवासी गांव पटरी, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी बाढ़सा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत करा दिया। कुछ देर बाद दोनों के बीच दोबारा विवाद हो गया। गर्दन पर चाकू से किया वार पुलिस के मुताबिक, दूसरी बार हुए विवाद के दौरान आरोपी मोनू सिंह ने कमलेश की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। वार के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल कमलेश को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना बादली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मृतक के भाई जगमोहन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार थाना प्रबंधक बादली उपनिरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।