तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु 14वें दलाई लामा आज (शुक्रवार) तीन महीने बाद अपने स्थायी निवास मैक्लोडगंज लौट आए। दिल्ली में घुटने की सफल सर्जरी और इसके बाद लद्दाख में लंबे प्रवास के बाद वे कांगड़ा (गग्गल) हवाई अड्डे पहुंचे। इसके साथ ही 91 दिन से धर्मशाला से बाहर चल रहा उनका प्रवास समाप्त हो गया। गग्गल हवाई अड्डे से लेकर मैक्लोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मंदिर तक दलाई लामा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (CTA) के वरिष्ठ अधिकारी, निर्वासित तिब्बती संसद के सदस्य, भिक्षु और सैकड़ों स्थानीय अनुयायी उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे। लोगों ने पारंपरिक ‘खाता’ (सफेद स्कार्फ) और अगरबत्तियों के साथ धर्मगुरु का अभिनंदन किया। 5 जून को धर्मशाला से दिल्ली रवाना हुए थे दलाई लामा 5 जून को धर्मशाला से नई दिल्ली रवाना हुए थे। 8 जून को दिल्ली में उनके बाएं घुटने की सफल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद वे 28 जून तक दिल्ली में रहे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य लाभ लिया। 69 दिन लद्दाख में रहे स्वास्थ्य लाभ के बाद 28 जून को दलाई लामा लेह पहुंचे। इसके बाद उन्होंने लद्दाख में 2 महीने 7 दिन यानी कुल 69 दिन बिताए। इस दौरान उन्होंने धार्मिक प्रवचन दिए, विशेष प्रार्थना सभाओं में हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं से मुलाकात की। लद्दाख प्रवास के दौरान कुल 21,572 श्रद्धालुओं ने दलाई लामा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इनमें लद्दाख के स्थानीय लोगों के अलावा देश-विदेश से पहुंचे अलग-अलग आयु वर्ग के श्रद्धालु शामिल रहे। स्वागत मार्ग पर दिखी सड़क की बदहाली दलाई लामा के स्वागत के लिए जहां बड़ी संख्या में लोग मार्ग पर मौजूद थे, वहीं धर्मशाला से मैक्लोडगंज जाने वाले मुख्य मार्ग की बदहाली भी सामने आई। नेशनल हाईवे-503 पर सेंट जॉन चर्च के पास सड़क काफी खराब हालत में मिली। सड़क पर गहरे गड्ढे होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई थी। प्रशासन की सुस्ती पर भारी पड़ी आस्था सड़क की खराब हालत को देखते हुए तिब्बती समुदाय के लोग खुद सड़क पर उतर आए। लोगों ने फावड़े और तसले उठाकर गड्ढों में मिट्टी और मलबा डाला और मार्ग को समतल किया, ताकि दलाई लामा के काफिले और उनके स्वागत के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी से बचाया जा सके। दलाई लामा की वापसी के मौके पर जहां मैक्लोडगंज में आस्था और उत्साह का माहौल रहा, वहीं स्वागत मार्ग पर सड़क की बदहाली और स्थानीय लोगों द्वारा खुद गड्ढे भरने की तस्वीर ने प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल भी खड़े कर दिए। दलाई लामा के धर्मशाला पहुंचने के दौरान के PHOTOS…
- Next गुरदासपुर में रावी किनारे फंसे ग्रामीण:नाविकों की मनमानी से परेशान, फोन स्विच ऑफ किए; सरबत दा भला सोसायटी ने करवाया पार
- Previous लुधियाना में कारोबारी का भाई किडनैप:स्कॉर्पियो में डालकर ले गए, VIDEO जारी कर कहा- अब जंगल में एक ही शेर राज करेगा
Recent Posts
- कनाडा में पंजाबी मूल का पुलिस अधिकारी काल दोसांझ गिरफ्तार:धोखाधड़ी, चोरी और विश्वासघात सहित दर्जनों गंभीर आरोप, वकील बोले-आरोप तय होने तक निर्दोष
- Haryana govt transfers 29 IPS officers, one HPS officer
- PM मोदी साफ करें ‘दिमागी नक्सल’ का मतलब:कैप्टन बोले-नक्सल शब्द का इस्तेमाल हल्के में न हो; राष्ट्रीय सुरक्षा और लोकतांत्रिक आजादी दोनों जरूरी
- हिमाचल में हिमुडा CEO की नियुक्ति रद्द, सरकार को झटका:हाईकोर्ट ने कहा- अपात्र इंजीनियर को तैनाती; दो हफ्ते में पात्र अधिकारी चुनने के आदेश
- जालंधर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़, VIDEO:चालान काटने पर हंगामा, RC छीनने पर मारा; एक दिन पहले महिला SHO की हुई थी बहस