Chandigarh 28°C Clear AQI 68 Petrol ₹96.20 · Diesel ₹89.62 Nifty 23,873.45 -0.17% Sensex 76,152.86 -0.55% Bank Nifty 57,380.60 +0.37% USD-INR 94.48 -0.51% Gold ₹/10g ₹137,888 +2.83% Silver ₹/kg ₹204,085 +2.64% Crude \$ 91.81 +0.88% Hong Kong Women v India WomenISTLive

देहरा में घर के पास मिला 12 फीट लंबा अजगर:ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल की ग्राम पंचायत सूरजपुर के वार्ड नंबर-3 की राणा बस्ती में एसबीआई से रिटायर ईश्वर पाल सिंह के घर के पास उस समय अफरा तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने करीब 12 फीट लंबा अजगर देखा। अजगर को देखकर आसपास के लोग डर गए और वहां लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बिना कोई खतरा उठाए तुरंत वन विभाग देहरा को इसकी जानकारी दी। खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम में बीओ सुनील, बीओ विनोद, बीओ रत्न, गार्ड संदीप, गार्ड सोनिया और गार्ड मीनाक्षी शामिल थे। यहां देखें फोटो… वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा वन विभाग की टीम ने सावधानी से रेस्क्यू कर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। अजगर को पकड़ने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने चैन की सांस ली। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अजगर बहुत बड़ा था और करीब 12 फीट लंबा होने के कारण उसे देखकर लोग घबरा गए थे। हालांकि, वन विभाग की टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि घरों के आसपास या आबादी वाले इलाकों में सांप या कोई दूसरा जंगली जानवर दिखाई दे, तो उसे खुद पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को जानकारी दें, ताकि जंगली जानवर को सुरक्षित बचाकर जंगल में छोड़ा जा सके।