हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सोमवार को नूंह जिले के पुन्हाना सिटी थाना प्रभारी कुंदन सिंह और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन पर 50 हजार रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है। विजिलेंस टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ा है। इस कार्रवाई की खबर मिलते ही थाना परिसर में हड़कंप का माहौल रहा। विजिलेंस टीम ने एक शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की। टीम ने पूरी कार्रवाई को गोपनीय तरीके से अंजाम दिया। जैसे ही थाना प्रभारी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद विजिलेंस अधिकारियों ने मौके पर जरूरी कार्रवाई पूरी की। उन्होंने मामले से जुड़े दस्तावेज और दूसरे सबूत भी इकट्ठा किए। आरोपी से पूछताछ कर रही विजिलेंस टीम थाना प्रभारी की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही पुलिस विभाग में भी हलचल तेज हो गई। विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रिश्वत किस मामले में और किसके कहने पर मांगी गई थी। पहले भी हो चुके अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार बता दें कि नूंह जिले में विजिलेंस टीम पहले भी कई विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर चुकी है। इस ताजा कार्रवाई ने एक बार फिर सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही विजिलेंस की मुहिम को लेकर चर्चा तेज कर दी है।
नूंह में ₹50 हजार रिश्वत लेते SHO गिरफ्तार:ACB ने एक अन्य को भी पकड़ा; शिकायत के आधार पर कार्रवाई