पंजाब में मुख्यमंत्री कार्यालय में करप्शन के दावों को लेकर पंजाब पुलिस और एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) आमने-सामने आ गए हैं। पंजाब पुलिस ने ED को दूसरी बार रिमाइंडर भेजकर पूरी फाइल और दस्तावेज मांगे हैं। पहले ED अधिकारी को 1 सितंबर सुबह 11 बजे पंजाब पुलिस मुख्यालय पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। अब पुलिस ने उन्हें 3 सितंबर दोपहर 3 बजे मुख्यालय पहुंचने को कहा है। वहीं ED के दावे पर आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि एजेंसी जिन चैट, स्क्रीनशॉट और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड के आधार पर आरोप लगा रही है, वो पढ़ने लायक तक नहीं हैं। सभी डॉक्यूमेंट धुंधले हैं। उन्होंने कहा कि एजेंसी जो भी दावे कर रही है, उनकी पूरी और स्पष्ट कॉपी उपलब्ध कराए। किसने किसे मैसेज भेजा, कब भेजा और कहां से भेजा गया, इसकी पूरी जानकारी दी जाए। उधर, इस मामले पर BJP के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पंजाब सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पंजाब में रेट कार्ड से ट्रांसफर-पोस्टिंग हो रही है। ED ने इसको लेकर पंजाब पुलिस को 7 छिट्ठियां लिखी थीं। इसमें सीएम भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन का भी नाम था, इसलिए अभी तक FIR नहीं हुई है। पहले पढ़िए मंत्री अमन अरोड़ा क्या बोले… अब पढ़िए भाजपा ने CM को लेकर क्या कहा… ED ने 3 बार पंजाब DGP को भेजे लेटर
मामले को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में भी 27 अगस्त को सुनवाई हुई थी। जिसमें अदालत में केंद्र सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ED ने 24 जुलाई को पंजाब के DGP को पहला पत्र भेजा था। इसके बाद 30 जुलाई को दूसरा और 7 अगस्त को तीसरा पत्र भेजा गया। इन पत्रों में कथित भ्रष्टाचार के मामले से संबंधित सामग्री और साक्ष्य साझा किए जाने की बात सामने आई। मामले की सुनवाई के दौरान यह सवाल उठा कि यदि केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से पंजाब पुलिस को जानकारी और साक्ष्य उपलब्ध करवाए गए थे तो उस पर अब तक क्या कार्रवाई की गई। अदालत ने इसी पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए मामले में CBI को भी नोटिस जारी किया था। पंजाब पुलिस ने ED को भेजा रिमाइंडर… ———– ये खबर भी पढ़िए… AAP विधायक बेटे का SDO को फोन-बिजली कुंडी न फड़ीं:मोटर भी उखाड़ना मत; बठिंडा के तालाब में फर्जी कनेक्शन को लेकर VIDEO वायरल बठिंडा से AAP विधायक के बेटे का पावरकॉम के SDO (सब-डिविजनल ऑफिसर) को फोन कर ऑर्डर देने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में विधायक मास्टर जगसीर सिंह के बेटे हरसिमरन सिंह अधिकारी से एक गांव में अवैध बिजली कनेक्शन पर कार्रवाई न करने और एक मोटर को न हटाने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए…
पंजाब CMO में करप्शन के दावों पर ED अधिकारी तलब:फाइल के साथ पुलिस मुख्यालय बुलाया; AAP मंत्री बोले- चैट-स्क्रीनशॉट पढ़ने लायक नहीं