Chandigarh Daily 22°C Clear AQI 76 Nifty 22,622.70 -0.44% Sensex 72,781.89 -0.35% Bank Nifty 55,316.00 -0.30% USD-INR 95.14 -0.15% Gold ₹/10g ₹125,442 -1.83% Silver ₹/kg ₹170,743 -6.22% Crude \$ 95.42 +1.36% India 130/4 * v West Indies 247/3 ISTLive

सेल्समैन के बिस्तर में घुसा सबसे जहरीला सांप, VIDEO:फतेहाबाद में पीठ से टकराया तो खुली आंखें, काउंटर पर चढ़कर जान बचाई

हरियाणा के फतेहाबाद में शराब ठेके पर सो रहे सेल्समैन के बिस्तर में जहरीला कॉमन करैत सांप चढ़ गया। सांप सेल्समैन की पीठ से टकराया, जिससे उसकी आंख खुल गई। हाथ लगाने पर उसे बिस्तर में रस्सी जैसी कोई चीज महसूस हुई। जब उसने उठकर देखा तो सामने जहरीला सांप था। युवक तुरंत भागकर काउंटर पर चढ़ गया। इसके बाद स्नेकमैन को मौके पर बुलाया गया, जिसने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। कॉमन करैत सांप को देश की चार सबसे जहरीली किस्मों में से एक माना जाता है। तस्वीरों में देखिए कैसे बिस्तर पर आया सांप… सेल्समैन शिवम दूबे ने बताई पूरी घटना…. पीठ पर खुजली महसूस हुई मोहम्मदपुर सोतर गांव के पास शराब ठेके पर काम करने वाले सेल्समैन शिवम दूबे ने बताया कि वह रात को ठेके पर अपने बिस्तर में सो रहा था। इसी दौरान उसे पीठ पर कुछ रेंगने और टकराने जैसा महसूस हुआ। पीठ पर खुजली होने पर उसने हाथ से खारिश की तो हाथ में रस्सी जैसी कोई चीज महसूस हुई। ठेकेदार को फोन कर मौके पर बुलाया शिवम ने बताया कि उसे पहले लगा कि शायद बिस्तर में कोई रस्सी या अन्य सामान पड़ा है, लेकिन जब उसने उठकर देखा तो उसके होश उड़ गए। बिस्तर पर एक जहरीला सांप मौजूद था। सांप को देखकर वह काफी घबरा गया, लेकिन उसने शोर मचाने के बजाय पहले खुद को संभाला। उसने तुरंत अपना मोबाइल निकाला और बिना कोई हलचल किए ठेकेदार को फोन कर घटना की जानकारी दी। स्नेकमैन ने सुरक्षित किया रेस्क्यू ठेकेदार ने स्नेकमैन को मौके पर बुलाया। सूचना मिलने के बाद स्नेकमैन पवन जोगपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद बिस्तर में मौजूद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। सांप के बाहर निकलने के बाद शिवम समेत वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। एक्सपर्ट बोले- कॉमन करैत बेहद जहरीला स्नेक एक्सपर्ट पवन जोगपाल ने बताया कि रेस्क्यू किया गया सांप कॉमन करैत है, जो भारत में पाई जाने वाली बेहद जहरीली प्रजातियों में शामिल है। यह सांप रात के समय अधिक सक्रिय रहता है और कई बार गर्मी की तलाश में इंसानों के बिस्तर तक पहुंच जाता है। कॉमन करैत का काटना बेहद खतरनाक हो सकता है। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।