Chandigarh 29°C Clear AQI 84 Petrol ₹96.20 · Diesel ₹89.62 Nifty 23,873.45 -0.17% Sensex 76,152.86 -0.55% Bank Nifty 57,380.60 +0.37% USD-INR 94.48 -0.51% Gold ₹/10g ₹136,208 +1.58% Silver ₹/kg ₹201,686 +1.43% Crude \$ 92.78 +1.95% Hong Kong Women v India WomenISTLive

पठानकोट में मिला स्वाइन फ्लू का मरीज:स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके, कहा- लक्षण दिखते ही अस्पताल पहुंचे

पठानकोट के सिविल अस्पताल में हाल ही में स्वाइन फ्लू का एक मरीज सामने आया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और आम लोगों में चिंता बढ़ गई है। इसी बीच वेटनरी हॉस्पिटल की डॉक्टर मनीषा ने स्वाइन फ्लू और बर्ड फ्लू से बचाव के तरीके बताए हैं। डॉक्टर मनीषा ने बताया कि स्वाइन फ्लू और बर्ड फ्लू दोनों ही वायरल संक्रमण से होने वाली बीमारियां हैं। हालांकि, इनके फैलने का तरीका और संक्रमण के स्रोत अलग-अलग होते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें, बल्कि सावधानी बरतें। बीमारी से जुड़े लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। स्वाइन फ्लू एक वायरल संक्रमण : डॉ. मनीषा उनके मुताबिक, स्वाइन फ्लू एक वायरल संक्रमण है, जो आमतौर पर इन्फ्लूएंजा ए वायरस, खासकर H1-N1 से होता है। इसमें बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, सिरदर्द और कमजोरी जैसे लक्षण दिख सकते हैं। कुछ लोगों में यह संक्रमण गंभीर भी हो सकता है। इसलिए लगातार तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी या तबीयत तेजी से बिगड़ने पर लापरवाही न करें। डॉक्टर मनीषा ने बर्ड फ्लू के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मुख्य रूप से पक्षियों को प्रभावित करने वाला इन्फ्लूएंजा वायरस संक्रमण है। संक्रमित या मृत पक्षियों के संपर्क में आने से इंसान में भी संक्रमण का खतरा होता है।