Chandigarh Daily 23°C Partly cloudy AQI 47 Nifty 24,413.25 +1.89% Sensex 78,609.45 +1.69% Bank Nifty 56,918.10 +1.80% USD-INR 94.49 -0.15% Gold ₹/10g ₹126,080 +1.90% Silver ₹/kg ₹161,557 +1.72% Crude \$ 86.96 -1.32% Chhattisgarh 284/10 & 254/10 v Hyderabad (India) 280/10 & 13/2 *ISTLive

पानीपत में गड्ढे में गिरी बाइक, SDO-XEN चार्जशीट:VIDEO सामने आने पर पानीपत निगम कमिश्नर का एक्शन; कंपनी पर ₹10 लाख का जुर्माना

पानीपत शहर में नगर निगम ठेकेदार की लापरवाही के कारण एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। बरसत रोड स्थित सचदेवा गार्डन के सामने नगर निगम की ओर से खोदे गए बिना बैरिकेडिंग वाले गड्ढे में एक बाइक पर सवार दो युवक गिर गए। यह हादसा कल (3 सितंबर) शाम करीब पौने 7 बजे की है, जिसका CCTV फुटेज शुक्रवार 4 सितंबर की शाम को सामने आया। मामला संज्ञान में आते ही नगर निगम कमिश्नर पंकज यादव ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीओ और एक्सईएन को चार्शजीट कर दिया है। निगम कमिश्नर ने इस तरह लिया एक्शन… नोटिस में कड़े शब्द, 7 दिन में मांगा जवाब नगर निगम द्वारा ठेकेदार कंपनी को भेजे गए नोटिस में स्पष्ट लिखा गया है कि कंपनी के कामकाज में लगातार बड़ी-बड़ी खामियां और अनियमितताएं सामने आ रही हैं। बार-बार हिदायत और निर्देश देने के बावजूद कंपनी सुरक्षा नियमों का पालन करने को तैयार नहीं है। निगम ने सख्त लहजे में पूछा है कि क्यों न नियमों की अनदेखी करने के लिए कंपनी को भविष्य के सभी टेंडरों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए? कंपनी को इस शोकॉज नोटिस का जवाब 7 दिनों के भीतर देने का समय दिया गया है। निगम कमिश्नर की ओर से जारी लेटर की कॉपी