पानीपत के जगदीश नगर में मकान खाली कराने को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट होती दिखाई दे रही है। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में एक व्यक्ति के घायल होने की बात सामने आई है, जिसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, जगदीश नगर में मकान खाली कराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। घटना के बाद मौके पर कुछ लोगों की भीड़ भी जुट गई। बाद में मारपीट का वीडियो सामने आया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू की है। डायल 112 पर सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस थाना किला प्रभारी इंस्पेक्टर दीवान सिंह ने बताया कि जगदीश नगर में मकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट की सूचना डायल 112 के माध्यम से मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लिया और मामले से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। घटना के बाद मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया। प्रारंभिक जांच में एक व्यक्ति घायल मिला, जिसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से रुक्का मिलने के बाद अनुसंधान अधिकारी अस्पताल पहुंचा और मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई। 2024 में खरीदा था मकान पुलिस जांच में मकान को लेकर विवाद की वजह भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, दूसरे पक्ष ने वर्ष 2024 में घायल व्यक्ति की मां नूरजहां से यह मकान खरीदा था। मकान खरीदने के बाद भी महिला और उसके परिवार को वहां किराए पर रहने दिया गया था। अब मकान खाली कराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। हालांकि, वीडियो के आधार पर सामने आए सभी तथ्यों की पुलिस अभी जांच कर रही है। शिकायत मिलने के बाद होगी कार्रवाई थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू की है और घटनाक्रम से जुड़े लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शिकायत मिलने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
पानीपत में मकान खाली कराने को लेकर भिड़े दो पक्ष:जमकर हुई मारपीट, एक व्यक्ति घायल; 2 साल पहले खरीदकर किराए पर दिया था
Editorial Attribution: Originally reported by हरियाणा | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.