Chandigarh Daily 16°C Clear AQI 58 Nifty 25,030.35 +2.01% Sensex 81,028.02 +2.17% Bank Nifty 59,086.00 +2.27% USD-INR 93.91 -0.59% Gold ₹/10g ₹123,032 -0.94% Silver ₹/kg ₹156,827 -0.83% Crude \$ 90.83 +0.34% New Zealand A v India A 363/5 *ISTLive

फरीदाबाद में 4 दुकानों में लगी आग:पेंट की दुकान से फैली, दुकानदार बाहर निकलकर भागे; शॉर्ट सर्किट की आशंका

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के बाजार में सोमवार शाम को एक पेंट के सामान की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की चार दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुआं देखकर बाजार में मौजूद दुकानदारों और लोगों में दहशत फैल गई। लोग जान बचाने के लिए दुकानों से बाहर निकलकर आए। जानकारी के अनुसार, आग मिंटू नाम के दुकानदार की पेंट की दुकान में लगी थी। कुछ ही देर में आग इतनी तेजी से फैल गई कि आसपास की दुकानों में भी आग पहुंच गई। आग ने मनीष और आशीष नामक कपड़ों की दुकानों को चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि इस आग में दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर पूरी तरह जल गया। आग के कारण बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इसमें शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी की बौछार शुरू की। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और बाजार में लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। SHO बोले- कारणों की सही जानकारी नहीं आग इतनी भीषण थी कि चार दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, आग में किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल सामने नहीं आई है। बल्लभगढ़ थाना इंचार्ज उमेश कुमार ने बताया कि आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है। वहीं, दुकानदारों को हुए आर्थिक नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।