2015 के बहबल कलां गोली कांड मामले में SIT ने शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल को एक बार फिर पूछताछ के लिए तलब किया है। उन्हें 11 सितंबर को चंडीगढ़ में SIT के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले भी सुखबीर बादल SIT के सामने पेश हो चुके हैं। वह पहले कह चुके हैं कि जब भी जांच टीम उन्हें पूछताछ के लिए बुलाएगी, वह पेश होंगे। अकाली दल के प्रवक्ता बोले- आप सरकार इस समय कई मुद्दों पर घिरी हुई है अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार इस समय कई मुद्दों पर घिरी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है। कलेर ने कहा कि ऐसा करने से सरकार जनता का ध्यान असल मुद्दों से नहीं भटका सकती। उन्होंने कहा कि इस मामले में अदालत में दो तारीखों पर सरकार को झाड पड़ी है। जिसके बाद वह तलब किए गए है।
बहबल कलां गोली कांड में सुखबीर बादल तलब:11 सितंबर को चंडीगढ़ में पूछताछ होगी, इससे पहले 20 जुलाई को पेश हुए थे