Chandigarh Daily 30°C Clear AQI 111 Nifty 23,068.05 +0.02% Sensex 73,723.00 +0.19% Bank Nifty 55,578.70 +0.25% USD-INR 95.89 -0.06% Gold ₹/10g ₹132,982 +0.36% Silver ₹/kg ₹197,996 +0.35% Crude \$ 93.01 -1.69% India A 199/10 & 334/10 v Australia A 185/7 & 171/10 *ISTLive

बार एसोसिएशन चुनाव : प्रधान, उपप्रधान के लिए आए आवेदन

भास्कर न्यूज | जालंधर न्यू कोर्ट्स में जिला बार एसोसिएशन, जालंधर के चुनाव 2026-27 को लेकर 2 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। अध्यक्ष पद के लिए इंजी. तरसेम सिंह टाक ने नामांकन दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए इंजी. कुनाल गोयल और इंजी. सनी कुमार मैदान में हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इंजी. हरमनप्रीत सिंह जोहल तथा इंजी. रॉबिन सेठी के नाम शामिल हैं। महिला उपाध्यक्ष पद के लिए इंजी. छाया खुल्लर और इंजी. सुदेश कुमारी ने नामांकन दिया। सचिव पद पर इंजी. अमरिंदर सिंह थिंद, संयुक्त सचिव पद पर इंजी. धीरज कुमार भगत और सहायक सचिव पद पर इंजी. रवीना सेठी प्रत्याशी हैं। कार्यकारिणी सदस्य के लिए इंजी. अनु सोढ़ी, इंजी. अपूर्वा बख्शी, इंजी. अरिक कुमार, इंजी. अश्वनी दादरा, इंजी. बलविंदर कौर, इंजी. मानवी उप्पल, इंजी. मोहित सेपला, इंजी. नवनीत कौर, इंजी. रोहन कांत और इंजी. तजिंदर सिंह के नाम सूची में हैं। सूची पर न्यू कोर्ट्स जालंधर के एडवोकेट्स कम रिटर्निंग ऑफिसर्स के रूप में बलविंदर जीत सिंह लक्की, संजीव बंसल, सतनाम सिंह हुंदल, राजीव कोहली, तेजिंदर धालीवाल, ओपी कंगनीवाल, गुरबचन लाल गगनेजा और मधु रचना के नाम अंकित हैं। चुनावों के बारे में बताते हुए जिला बार एसोसिशन के पदाधिकारी।