Chandigarh Daily 23°C Clear AQI 64 Nifty 23,414.30 +0.29% Sensex 74,858.99 +0.76% Bank Nifty 56,470.65 +0.20% USD-INR 95.81 -0.06% Gold ₹/10g ₹134,943 -0.99% Silver ₹/kg ₹204,926 -0.92% Crude \$ 91.97 -4.28% India Women v Sri Lanka WomenISTLive

भिवानी में टीचर मनीषा मौत केस में ग्रामीणों की पंचायत:CBI की क्लोजर रिपोर्ट से परिवार नहीं संतुष्ट, सुप्रीम कोर्ट तक जाने का ऐलान

भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी टीचर मनीषा मौत मामले में उनके गांव के धर्मदास आश्रम में पंचायत हुई। जिसमें मनीषा के पिता संजय के अलावा पंचायत के अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इसमें फैसला लिया गया कि मामला कोर्ट में चला यगा है। यह लड़ाई सुप्रीम तक लड़ी जाएगी। वहीं इस लड़ाई में समाज भी संजय का साथ देगा। पंचायत की अध्यक्षता पूर्व सरपंच शिशमूराम ने की। मनीषा के पिता संजय ने कहा बेटी के लिए एक साल से गाम-राम संघर्ष कर रहा है। सभी लोगों के संघर्ष से यह लड़ाई कोर्ट में लेकर गए हैं। इसका अर्थ है कि कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। अब बैरागी समाज के प्रधान ने कहा कि यह लड़ाई समाज लड़ेगा आगे की। तथ्यों के साथ लड़ाई लड़ी जाएगी भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान मेवा सिंह आर्य ने 7 तारीख को सीबीआई कोर्ट में गए थे। जहां पर सीबीआई कोर्ट में फाइल जमा करवाई, अब 22 तारीख दी गई है। अब यह लड़ाई समाज लड़ेगा। कानूनी तौर पर जहां तक पहुंचेंगे, वहां तक तथ्यों के साथ लड़ाई लड़ी जाएगी। समाज की जहां जरूरत पड़ेगी, वहां समाज साथ है। सुप्रीम कोर्ट तक पीछे नहीं हटेंगे पंचायत में बताया कि 7 सितंबर को गांव के 11 मौजिज लोगों की कमेटी पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट में गई थी। वहां सीबीआई जांच कमेटी ने अपनी पूरी जांच रिपोर्ट कोर्ट में जमा करवा दी है। लेकिन चार्जशीट अभी भी जमा नहीं हुई है। कमेटी ने पंचायत को बताया कि सीबीआई कोर्ट ने कहा है कि यदि आप आगे लड़ना चाहते हैं, तो अपना वकील करके कोर्ट में केस लड़ सकते हैं। साथ ही सीबीआई कोर्ट में बताया गया कि क्लोजर रिपोर्ट का निष्कर्ष केवल आत्महत्या सिद्ध होता है। मृतका टीचर मनीषा के पिता संजय और उनके परिवार ने पंचायत में कहा कि वे समाज के मौजिज लोगों के साथ सुप्रीम कोर्ट तक भी न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। पंचायत ने सर्वसम्मति से फैसला मान लिया कि जब भी परिवार को समाज की जरूरत होगी, पूरा समाज संजय के साथ खड़ा रहेगा।